![]()
जमशेदपुर के एमजीएम थाना क्षेत्र स्थित वास्तु बिहार परिसर में रविवार देर रात आग लगने से तीन वाहन क्षतिग्रस्त हो गये। इनमें दो कारें पूरी तरह जल गयीं, जबकि तीसरी कार को आंशिक नुकसान पहुंचा। आग लगने की घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। आशंका जतायी जा रही है कि परिसर में कचरे के ढेर में लगी आग से निकली चिंगारी पास खड़ी कारों तक पहुंची और देखते ही देखते वाहनों को अपनी चपेट में ले लिया। स्थानीय लोगों ने बुझाई आग आग की लपटें उठती देख परिसर के लोगों में अफरा-तफरी मच गयी। स्थानीय लोगों ने तत्काल आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। हालांकि, तब तक दो कारें पूरी तरह जल चुकी थीं और तीसरी कार भी क्षतिग्रस्त हो गयी थी। नुकसान का आकलन नहीं घटना में वाहन मालिकों को आर्थिक नुकसान हुआ है, लेकिन इसकी राशि का आकलन नहीं हो पाया है। आग कचरे के ढेर से निकली चिंगारी के कारण लगी या इसकी कोई दूसरी वजह थी, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
Source link