भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

जामताड़ा में गड़शिमला काली मंदिर से 90 घंटी चोरी:3 लाख रुपए के...




जामताड़ा जिले के कुंडहित थाना क्षेत्र की अंबा पंचायत के गड़शिमला स्थित प्राचीन काली मंदिर से करीब 90 पीतल और कांसे की घंटियों की चोरी हो गई। इनका कुल वजन करीब ढाई क्विंटल और अनुमानित कीमत करीब 3 लाख रुपए बताई गई है। मंदिर के पुजारी सिंटू चक्रवर्ती और सद्दहीन चक्रवर्ती ने बताया कि परिसर में पहले करीब 250 घंटियां लगी हुई थी। इनमें से 90 घंटी गायब हैं। पुजारियों के मुताबिक, मंदिर में हजारों साल से पूजा-अर्चना की परंपरा चली आ रही है और पहले यहां से कोई छोटी वस्तु भी चोरी नहीं हुई थी। सुजीत चक्रवर्ती, बप्पा नायक और जयंत सिंह ने चोरी पर नाराजगी जताई। उन्होंने पुलिस से मामले की जांच करने, चोरी में शामिल लोगों की पहचान करने और घंटियां वापस दिलाने की मांग की है। कुंडहित थाना प्रभारी प्रदीप कुमार ने बताया कि मंदिर से घंटियों की चोरी होने की सूचना मिली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि जांच पूरी होने के बाद ही घटना की विस्तृत जानकारी दी जा सकेगी।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top