भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

कोयला खदान में तीन महिलाओं की मौत, अब अवैध माइनिंग करने वालों...


Last Updated:

Bokaro News: बोकारो में कोयला खदान में हुए दर्दनाक हादसे में तीन महिलाओं की मौत के बाद सरकार एक्शन में आ गई. अवैध माइनिंग के जरिए जान जोखिम में डालकर कोयला निकालने वालों पर अब कार्रवाई तेज कर दी गई है. सरकार ने ऐसे ठिकानों पर शिकंजा कसने और अवैध खनन पर रोक लगाने के लिए सख्त कदम उठाए हैं.

कोयला खदान में तीन महिलाओं की मौत, अब अवैध माइनिंग करने वालों पर एक्शनZoom

अवैध खदानों पर चला बुलडोजर.

बोकारोः झारखंड के बोकारो में कोयला खदान में चाल धंसने से तीन महिलाओं की मौत के बाद जिला प्रशासन ने अवैध खनन के खिलाफ अभियान तेज कर दिया. सीसीएल कथारा के कोल स्टॉक नंबर-5 में हुए हादसे के बाद प्रशासन अब उन इलाकों पर नजर रख रहा है, जहां चोरी-छिपे कोयला निकाला जा रहा है. इसी कड़ी में उपायुक्त के निर्देश पर जगेश्वर विहार थाना क्षेत्र के दनिया में विशेष छापेमारी अभियान चलाया गया. यहां जंगल के बीच अवैध कोयला खनन के लिए बनाई गई कई खदानें मिलीं. प्रशासन की टीम ने जेसीबी मशीन लगाकर इन सभी खदानों को ध्वस्त करा दिया.

जंगल की आड़ में चल रहा था अवैध कोयले का खेल
प्रशासनिक टीम को दनिया इलाके में जांच के दौरान कई रेट होल माइंस मिले. इन छोटे और संकरे रास्तों से जमीन के अंदर से अवैध तरीके से कोयला निकाला जा रहा था. बताया जा रहा है कि घने जंगल का फायदा उठाकर इस इलाके में लंबे समय से बड़े पैमाने पर अवैध खनन किया जा रहा था. छापेमारी के दौरान टीम ने मौके पर मौजूद अवैध खदानों को बंद कराने की कार्रवाई शुरू की. जेसीबी मशीन की मदद से खदानों के मुहाने को ध्वस्त कर दिया गया, ताकि दोबारा वहां से कोयला निकालना आसान न हो.

खान और वन विभाग की टीम के साथ पहुंची पुलिस
यह कार्रवाई जिला प्रशासन के निर्देश पर संयुक्त रूप से की गई. अभियान में खान विभाग और वन विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ भारी संख्या में पुलिस बल भी मौजूद रहा. टीम ने इलाके में अवैध खनन से जुड़े ठिकानों की जांच की और खदानों को बंद कराया. प्रशासन ने इस अवैध कारोबार में शामिल अज्ञात लोगों के खिलाफ जगेश्वर विहार थाना में प्राथमिकी भी दर्ज कराई है. अब पुलिस मामले की जांच कर रही है और अवैध खनन में शामिल लोगों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है.

About the Author

Mahesh Amrawanshi

Journalist with a sharp focus on Bihar and Jharkhand, covering politics, crime, and trending stories with a strong ground-level perspective. Passionate about listening to stories, understanding them deeply, and…

और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top