भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

जामताड़ा में पति ने की पत्नी की हत्या:पहले करंट लगाया फिर कुल्हाड़ी...




जामताड़ा में आपसी विवाद में पति ने पत्नी की हत्या कर दी। आरोपी ने पहले पत्नी को करंट लगाया। इसके बाद सिर और पेट पर कुल्हाड़ी से वारकर मर्डर कर दिया। मृतका की नौ बेटियां हैं। आरोपी ने अपनी भी जान देने की कोशिश की और चाकू से अपने गले पर वार कर खुद को घायल कर लिया। फिलहाल उसका इलाज चल रहा है। घटना नारायणपुर थाना क्षेत्र के नौहथिया गांव में गुरुवार की देर रात हुई। बसंती को जान से मारने की धमकी देता था परिजनों के मुताबिक, मनोज गुरुवार सुबह करीब 10 बजे एक रिश्तेदार के घर से लौटा था। रात में खाना खाने के बाद पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ। मनोज इस बात से नाराज रहता था कि बसंती घर की बातें अपने मायके में बताती थी। इस बात को लेकर मायके पक्ष के लोगों से भी मनोज का विवाद होता था। परिजनों के अनुसार, दंपती के बीच झगड़ा होने पर मनोज, बसंती को जान से मारने की धमकी देता था। दोनों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। आरोप है कि हत्या से पहले मनोज ने बसंती को बिजली का करंट लगाया। फिर कुल्हाड़ी से उसके सिर और पेट पर वार किया। चोट लगने से बसंती की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद मनोज ने चाकू से अपने गले पर वार कर लिया। नौ बेटियों की मां थी बसंती परिजनों ने बताया कि बसंती देवी और मनोज रजवार की नौ बेटियां हैं। इनमें से दो बेटियों की शादी हो चुकी है, जबकि सात बेटियां अभी घर में ही रहती हैं। मां की हत्या की घटना के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। घटना की सूचना देर रात करीब 12 से 1:00 बजे के बीच में प्राप्त हुई। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं आरोपी पति को हिरासत में लेकर जामताड़ा सदर अस्पताल में इलाज करवाया जा रहा है। -मुराद हसन, थाना प्रभारी, नारायणपुर थाना



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top