Last Updated:
Census 2027 Dates: केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय जनगणना की तारीखों की घोषणा कर दी है. देश भर में यह जनगणना 25 जनवरी से 28 फरवरी 2027 के बीच आयोजित की जाएगी. हालांकि, बर्फीले इलाकों और जिन राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं, उन्हें इस समय सीमा से छूट दी जाएगी.
नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने बहुप्रतीक्षित राष्ट्रीय जनगणना (Census 2027) की तिथियों का ऐलान कर दिया है. समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, देश भर में जनगणना का कार्य 25 जनवरी से 28 फरवरी 2027 के बीच संपन्न कराया जाएगा. प्रशासनिक कारणों और भौगोलिक परिस्थितियों के चलते बर्फीले क्षेत्रों और आगामी चुनाव वाले राज्यों को इस अवधि से अलग रखा गया है.
भारत में जनगणना का आयोजन ‘जनगणना अधिनियम, 1948’ और ‘जनगणना नियम, 1990’ के प्रावधानों के तहत किया जाता है.
देश में पिछली जनगणना 2011 में दो चरणों में पूरी की गई थी. इसके बाद 2021 की जनगणना को भी दो चरणों में आयोजित करने की योजना बनाई गई थी, जिसका पहला चरण अप्रैल-सितंबर 2020 और दूसरा चरण फरवरी 2021 में होना तय था. इसके लिए जमीनी स्तर पर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई थीं और 1 अप्रैल 2020 से फील्ड वर्क शुरू होना था. हालांकि, देश भर में फैले कोविड-19 महामारी के प्रकोप के कारण इस पूरी प्रक्रिया को अनिश्चितकाल के लिए टाल दिया गया था. अब सरकार ने 2027 में इसे कराने की औपचारिक रूपरेखा जारी कर दी है.
About the Author
दीपक वर्मा की गिनती डिजिटल मीडिया के सबसे तेज और उभरते हुए चेहरों में होती है. वह न्यूज18 हिंदी के साथ डिप्टी न्यूज एडिटर के तौर पर जुड़े हैं. दीपक ने अपने करियर में कई बड़े मुकाम हासिल किए हैं…