भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

जामताड़ा में मोबाइल दुकान में चोरी का खुलासा:पुलिस ने नाबालिग आरोपी को...




जामताड़ा पुलिस ने 18 मई की रात सरखिलडीह मोहल्ले में स्थित ‘मोबाइल सेवा’ दुकान में हुई लाखों रुपये की चोरी का खुलासा कर दिया है। जामताड़ा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) वसीम रज़ा ने शुक्रवार को इस संबंध में विस्तृत जानकारी दी। एसडीपीओ वसीम रज़ा ने बताया कि 18 मई की रात अज्ञात चोरों ने दुकान में सेंध लगाकर लगभग 36 मोबाइल फोन, जिनमें ओप्पो और विवो जैसे महंगे ब्रांड शामिल थे, और कुछ नकदी चुरा ली थी। घटना के बाद पुलिस अधीक्षक को मिली गुप्त सूचना के आधार पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। गठित टीम ने लगातार छापेमारी अभियान चलाया और देवघर जिले के ताराजोरी थाना क्षेत्र के मार्गमुंडा इलाके से एक 16 वर्षीय नाबालिग को हिरासत में लिया। पुलिस ने उसके पास से चोरी के दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं। एसडीपीओ ने बताया कि गिरफ्तार नाबालिग की निशानदेही पर घटना में शामिल अन्य अपराधियों के ठिकानों पर छापेमारी की गई। इन छापों के दौरान चोरी के आठ और मोबाइल फोन बरामद हुए। इस तरह, पुलिस ने अब तक कुल 10 चोरी के मोबाइल फोन बरामद कर लिए हैं। पुलिस के अनुसार, चोरी की घटना में शामिल अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी और शेष मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए छापेमारी जारी है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top