भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

जामताड़ा में साइबर ठगी के तीन आरोपी गिरफ्तार:पुलिस ने 8.13 लाख रुपए...




जामताड़ा पुलिस ने गुप्त सूचना पर छापेमारी कर साइबर ठगी के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उनके पास से 8 लाख 13 हजार रुपए नकद, आठ मोबाइल फोन और छह सिम कार्ड जब्त किए। गिरफ्तार आरोपियों में नारायणपुर थाना क्षेत्र के बोरोवा गांव के बबलू अंसारी (22), करमाटांड़ थाना क्षेत्र के काशीटांड़ गांव के पप्पू मंडल (25) और प्रकाश कुमार मंडल (28) शामिल हैं। एसपी शंभू कुमार सिंह ने गुरुवार को साइबर थाना में मामले की जानकारी दी। एसपी ने बताया कि साइबर अपराधियों के बारे में गुप्त सूचना मिलने के बाद साइबर डीएसपी अमित रविदास के नेतृत्व में छापेमारी दल बनाया गया। टीम में साइबर थाना प्रभारी और पुलिस निरीक्षक राजेश मंडल, पुलिस निरीक्षक अनिल अभिषेक, पुलिस निरीक्षक अमित कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक हीरालाल महतो और कुंदन कुमार वर्मा समेत अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे। पुलिस ने पहले बोरोवा गांव में बबलू अंसारी के घर छापा मारा। वहां से चार मोबाइल फोन और 8 लाख 13 हजार रुपए नकद मिले। इसके बाद पुलिस ने सूचना के आधार पर करमाटांड़ थाना क्षेत्र के काशीटांड़ आम बागान के पास छापा मारा। वहां से पप्पू मंडल और प्रकाश कुमार मंडल को गिरफ्तार किया गया। उनके पास से चार मोबाइल फोन मिले। पुलिस ने कुल आठ मोबाइल और छह सिम कार्ड जब्त किए। क्रेडिट कार्ड और कैशबैक के नाम पर करते थे ठगी पुलिस के अनुसार, साइबर अपराधी ठगी के लिए लोगों को फोन कर क्रेडिट कार्ड से संबंधित समस्याओं का झांसा देते थे। इसके बाद उनके मोबाइल पर Rumyee App का फर्जी APK फाइल भेजते थे। लोगों को इसे इंस्टॉल करने के लिए प्रेरित किया जाता था। जैसे ही कोई व्यक्ति इस फर्जी एप को इंस्टॉल करता था, साइबर अपराधी उसके मोबाइल से संबंधित जानकारियां प्राप्त कर साइबर ठगी को अंजाम देते थे। इसके अलावा अपराधी PhonePe के नाम पर 1,999 रुपये कैशबैक मिलने का फर्जी मैसेज भेजते थे। ग्राहकों को कैशबैक स्वीकार (Accept) करने के लिए कहा जाता था। जैसे ही व्यक्ति दिए गए निर्देशों का पालन करता था, उसे फर्जी एप के माध्यम से ठगी का शिकार बनाया जाता था। दो साइबर मामलों में दर्ज हुआ केस इस मामले में साइबर अपराध थाना कांड संख्या 71/26 एवं 72/26, दिनांक 4 नवंबर 2026 को दर्ज किया गया है। दोनों मामलों में भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023, सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम (IT Act) तथा दूरसंचार अधिनियम 2023 की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पहले भी साइबर अपराध में आरोपित रह चुके हैं दो आरोपी पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों में पप्पू मंडल का पूर्व में जामताड़ा साइबर अपराध थाना कांड संख्या 33/25 में नाम आया था और इस मामले में आरोप पत्र समर्पित किया जा चुका है। वहीं, प्रकाश कुमार मंडल भी साइबर अपराध थाना कांड संख्या 09/25 में आरोपित है और उसके विरुद्ध भी आरोप पत्र समर्पित किया जा चुका है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों का कार्यक्षेत्र देश के विभिन्न राज्यों तक फैला हुआ था। मामले में आगे की जांच की जा रही है। पुलिस साइबर अपराध से जुड़े अन्य लोगों और इनके नेटवर्क की जानकारी जुटाने में लगी है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top