भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

जामाडोबा गोलीकांड में दो आरोपी गिरफ्तार:रोपवे केबल विवाद में चली थी गोली,...




धनबाद के झरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत जामाडोबा डुमरी नंबर-2 में हुई सनसनीखेज गोलीबारी की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि घटना में इस्तेमाल की गई दो मोटरसाइकिलें भी बरामद कर ली गई हैं। सिंदरी के एसडीपीओ प्रकाश चंद महतो ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 29 मई को हुई इस घटना में 28 वर्षीय रिक्की सिंह को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया था, जिसके बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया था। पत्नी के आवेदन पर दर्ज हुआ केस घटना के बाद घायल रिक्की सिंह की पत्नी चंदा कौर के आवेदन पर जोड़ापोखर थाना में कांड संख्या 64/26 दर्ज किया गया। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं और आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एक विशेष जांच टीम (एसआईटी) का गठन किया गया, जिसे पूरे मामले की गहराई से जांच करने की जिम्मेदारी सौंपी गई। सीसीटीवी फुटेज और गवाहों के आधार पर हुई गिरफ्तारी एसआईटी ने जांच के दौरान घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, साथ ही प्रत्यक्षदर्शियों के बयान और तकनीकी साक्ष्यों को भी जुटाया। इन साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने नानक सिंह और आरिफ अंसारी को गिरफ्तार किया। पूछताछ में दोनों ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। पुलिस ने उनके निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त दो बजाज पल्सर 220 मोटरसाइकिलें बोकारो स्टील रेलवे स्टेशन क्षेत्र से बरामद की हैं। रोपवे केबल विवाद बना गोलीबारी की वजह पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी अपने अन्य साथियों के साथ रोपवे केबल उठाने गए थे, जहां उनका रिक्की सिंह और उसके भाई के साथ विवाद हो गया। यह विवाद धीरे-धीरे बढ़कर मारपीट और फिर गोलीबारी में बदल गया। पुलिस के अनुसार, मुख्य आरोपी हर्ष सिंह ने रिक्की पर गोली चलाई थी। फिलहाल इस मामले में शामिल अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। पुलिस अधिकारियों का दावा है कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का पूर्ण खुलासा कर दिया जाएगा।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top