![]()
पुंदाग स्थित नयासराय रोड पर डेढ़ एकड़ में बन रहा फर्स्ट फ्लाइट एरो रेस्टोरेंट इन दिनों लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र है। यहां लोग विमान के अंदर बैठकर अलग-अलग व्यंजनों का स्वाद ले सकेंगे। हजारीबाग के बाद रांची की कंपनी द्वारा तैयार यह प्रोजेक्ट केवल रेस्टोरेंट नहीं, बल्कि बैंक्वेट हॉल, लॉन, स्विमिंग पूल, किड्स प्ले एरिया और ग्लो गार्डन वाला प्रीमियम रिसॉर्ट होगा। यहां एक साथ 90 से 100 लोग इंडियन, कॉन्टिनेंटल, चाइनीज और इटैलियन व्यंजनों का लुत्फ उठा सकेंगे। इससे 50 से 60 लोगों को रोजगार मिलेगा। दुर्गा पूजा तक उद्घाटन संभव
वर्ष 2018 से इस कॉन्सेप्ट पर काम कर रही कंपनी ने छत्तीसगढ़, ओडिशा, उत्तराखंड और यूपी में भी फ्रेंचाइजी मॉडल पर ऐसे प्रोजेक्ट शुरू किए हैं। रांची के बाद देवघर, जमशेदपुर और धनबाद में भी इसे विकसित किया जाएगा। दो हिस्सों में लाए गए इस विमान को जोड़ने का काम अंतिम चरण में है। दुर्गा पूजा तक उद्घाटन की संभावना है, जिसके बाद हवाई सफर से वंचित लोग भी असली विमान को करीब से देखने और भोजन का आनंद लेने का सपना पूरा कर सकेंगे।
Source link