Last Updated:
July Is Lucky For These 3 Rashi: जुलाई में कई बड़े ग्रह परिवर्तन होंगे और गुरु, शनि, सूर्य, बुध, शुक्र की चाल बदलेगी. इसका प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ेगा पर देवघर के ज्योतिषाचार्य के मुताबिक इन तीन राशियों के लिए यह समय काफी अच्छा रहेगा. इनके रुके काम पूरे होंगे, परेशानियां खत्म होंगी.
देवघर. जुलाई का महीना शुरू होने में अब बस एक ही दिन बाकी है. लेकिन नया महीना सिर्फ तारीख ही नहीं बदलेगा, बल्कि कई बड़े ग्रहों की चाल भी बदलने वाली है. ज्योतिषाचार्यों की मानें तो जुलाई में गुरु, शनि, सूर्य, बुध और शुक्र जैसे प्रमुख ग्रहों का राशि परिवर्तन और चाल में बदलाव होगा, जिसका असर सभी 12 राशियों पर पड़ेगा. हालांकि तीन राशियों के लिए यह महीना बेहद शुभ और भाग्य चमकाने वाला माना जा रहा है. आखिर कौन हैं वो भाग्यशाली राशियां और किस तारीख को कौन सा ग्रह बदलेगा अपनी चाल, आइए जानते हैं देवघर के ज्योतिषाचार्य जी से.
क्या कहते हैं देवघर के ज्योतिषाचार्य
देवघर के पागल बाबा आश्रम स्थित मुदगल ज्योतिष केंद्र के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित नंद किशोर मुदगल ने लोकल 18 से बातचीत में बताया कि ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जुलाई का महीना ग्रहों की दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण रहने वाला है. उन्होंने बताया कि 4 जुलाई को शुक्र सिंह राशि में प्रवेश करेंगे. इसके बाद सूर्य अपनी मिथुन राशि की यात्रा समाप्त कर कर्क राशि में गोचर करेंगे. वहीं 7 जुलाई को बुध मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे और 23 जुलाई को बुध मार्गी हो जाएंगे. 15 जुलाई को गुरु अस्त होंगे, जबकि 26 जुलाई को कर्म और न्याय के कारक ग्रह शनि वक्री हो जाएंगे. ग्रहों की इस बदलती चाल का असर सभी राशियों पर पड़ेगा, लेकिन कुछ राशियों को विशेष लाभ मिलने के योग बन रहे हैं.
इन राशियों की चमकेगी किस्मत
ज्योतिषाचार्य के अनुसार वृषभ राशि वालों के लिए जुलाई का महीना काफी शुभ रहने वाला है. लंबे समय से रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं. नौकरी करने वालों को नई जिम्मेदारी या पदोन्नति मिलने के योग हैं. व्यापार में अच्छी कमाई होगी और आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत होगी. परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा और किसी शुभ कार्य की भी शुरुआत हो सकती है.
वहीं मिथुन राशि के जातकों के लिए भी जुलाई शानदार रहने वाला है. करियर में नई सफलता मिल सकती है. नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अच्छी खबर मिल सकती है. व्यापार में लाभ होगा और नए लोगों से संपर्क बनने का फायदा मिलेगा. विद्यार्थियों को पढ़ाई में अच्छे परिणाम मिलेंगे. प्रेम संबंधों में भी मजबूती आएगी और आत्मविश्वास बढ़ेगा.
तुला राशि वालों के लिए भी यह महीना भाग्य का पूरा साथ लेकर आएगा. धन लाभ के नए अवसर बनेंगे. पुराने निवेश से फायदा मिल सकता है. नौकरी और व्यापार दोनों में उन्नति के संकेत हैं. समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा और परिवार का सहयोग मिलेगा. किसी धार्मिक यात्रा या शुभ कार्य का भी योग बन सकता है. कुल मिलाकर जुलाई का महीना इन तीनों राशियों के लिए तरक्की, सफलता और खुशियां लेकर आने वाला माना जा रहा है.
About the Author
बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन एंड जर्नलिज़्म में मास्टर्स, गोल्ड मेडलिस्ट. पत्रकारिता का सफर दैनिक जागरण से शुरू हुआ, फिर प्रभात खबर और ABP न्यूज़ से होते हुए News18 Hindi तक पहुंचा. करियर और देश की …और पढ़ें