![]()
सिटी रिपोर्टर | बोकारो राष्ट्रीय खनन दिवस के अवसर पर सेल की झारखंड ग्रुप ऑफ माइंस (जेएसओएम) की ओर से किरीबुरू स्थित लर्निंग एंड डेवलपमेंट सेंटर में नॉलेज क्वेस्ट माइनिंग बिजनेस क्विज का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य कर्मचारियों में खनन व्यवसाय से संबंधित ज्ञान एवं जागरूकता बढ़ाने के साथ निरंतर सीखने की संस्कृति को प्रोत्साहित करना था। प्रतियोगिता में जेएसओएम की विभिन्न खदानों एवं विभागों की 11 टीमों के कुल 22 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता दो चरणों में हुई। प्रारंभिक राउंड के बाद शीर्ष छह टीमों ने फाइनल में प्रवेश किया। क्विज का संचालन डीजीएम (एचआर-एलएंडडी) रथिन बिस्वास व एएम (एचआर-एलएंडडी) असनादा श्रीकांत ने क्विज मास्टर के रूप में किया। समापन समारोह में मुख्य महाप्रबंधक (माइंस), केआईओएम पीएम शिरपुरकर ने विजेता एवं उपविजेता टीमों को पुरस्कृत किया।
Source link