![]()
झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (जेटेट)-2026 में परीक्षार्थियों की संख्या के साथ परीक्षा केंद्रों का वितरण भी दिलचस्प है। एक नवंबर को होने वाली परीक्षा के लिए राज्य के 24 जिलों में 986 केंद्र बनाए गए हैं। दोनों पालियों में कुल 5,65,916 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। जैक के आंकड़ों के अनुसार, रांची में सबसे ज्यादा परीक्षार्थी हैं, लेकिन यहां 101 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। जबकि धनबाद में अभ्यर्थियों की संख्या कम रहने के बावजूद सबसे ज्यादा 108 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षार्थियों की संख्या के मामले में रांची पहले स्थान पर है। यहां दोनों पालियों में 65,754 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। इसके बाद जमशेदपुर में 57,133, धनबाद में 48,859, बोकारो में 46,181 और गिरिडीह में 32,041 परीक्षार्थी इस परीक्षा में शामिल होंगे। पलामू, देवघर और हजारीबाग भी सबसे ज्यादा परीक्षार्थियों वाले आठ जिलों में शामिल हैं। इन आठ जिलों में कुल 3,37,346 परीक्षार्थी हैं, जो राज्य के कुल परीक्षार्थियों का करीब 59.6% है। 8 जिलों में परीक्षार्थियों-केंद्रों की स्थिति
जिला परीक्षार्थी केंद्र कुल जिले 24 पहली सेटिंग 3,69,705 सभी डीसी को 13 बिंदुओं की चेकलिस्ट देनी होगी, 31 तक देनी होगी रिपोर्ट जेटेट को लेकर सभी जिलों को 31 अक्टूबर की शाम 5 बजे तक जैक को अंतिम तैयारी रिपोर्ट देनी होगी। उपायुक्तों को 13 बिंदुओं की चेकलिस्ट पर हां या नहीं में स्थिति बतानी होगी। इसमें प्रश्नपत्रों को ट्रेजरी या स्ट्रांग रूम में सुरक्षित रखने, सील की जांच, केंद्रवार प्रश्नपत्रों की उपलब्धता, पुलिस सुरक्षा और सीसीटीवी की स्थिति शामिल है। सभी परीक्षा केंद्रों के भौतिक सत्यापन, केंद्र अधीक्षकों और वीक्षकों की तैनाती, मजिस्ट्रेट व पुलिस बल की नियुक्ति तथा ओएमआर शीट, रोल शीट और उपस्थिति पत्रक के वितरण की पुष्टि करनी होगी। सीटिंग प्लान, जिला कंट्रोल रूम और साइबर सेल की सक्रियता के साथ कानून-व्यवस्था, ट्रैफिक, फायर ब्रिगेड और सदर अस्पताल की आपात तैयारियों की भी जांच होगी। अंत में डीईओ, एसएनओ (एडमिन) और उपायुक्त (डीसी) प्रमाणित करेंगे कि सभी तैयारियां पूरी हैं।
Source link