![]()
लोहरदगा|झारखंड आंदोलनकारी महासभा लोहरदगा जिला कमिटी की बैठक शनिवार को कचहरी मोड़ के समीप जिलाध्यक्ष अनिल कुमार भगत की अध्यक्षता में की गई। बैठक में संगठन को और अधिक सशक्त व सक्रिय बनाने के उद्देश्य से कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। साथ ही संगठन के संचालन व विभिन्न मुद्दों पर त्वरित निर्णय लेने के लिए एक स्टैंडिंग कमिटी का गठन भी किया गया। गठित स्टैंडिंग कमिटी में अनिल कुमार भगत, प्रो. विनोद भगत, अमर किन्डो, मो. कय्यूम खान, सुशीला लकड़ा, सीता उरांव, उषा रानी लकड़ा, सोमनाथ भगत, राम लगन उरांव, विशेषण भगत, दिनेश साहू, सूरज मोहन लकड़ा, क्रिस्टो टोप्पो, लक्ष्मण भगत, मनोज उरांव एवं कृष्णा कुमार ठाकुर सहित अन्य आंदोलनकारियों को शामिल किया गया है। बैठक में निर्णय लिया गया कि आंदोलनकारियों की विभिन्न समस्याओं व मांगों को लेकर आगामी 16 जून को एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त लोहरदगा से मुलाकात कर लंबित मामलों के शीघ्र समाधान की मांग करेगी। साथ ही संगठन के विस्तार और जमीनी स्तर पर मजबूती के लिए सभी प्रखंडों में जल्द से जल्द प्रखंड समितियों का गठन करने ओर प्रत्येक प्रखंड में कम से कम दो-दो सक्रिय व मजबूत साथियों को प्रभारी नियुक्त करने का निर्णय लिया गया। वहीं एक सहायता कोष का गठन कर नियमित रूप से राशि जमा करने का भी निर्णय लिया गया। इसके अलावा तय किया गया कि आगामी 24 जून को केंद्रीय उपाध्यक्ष नीरू शांति भगत के आवासीय परिसर में आयोजित होने वाली जिला समिति की बैठक को व्यापक व सफल बनाया जाएगा।
Source link