![]()
लोहरदगा|पतंजलि योग समिति भारत स्वाभिमान जिला लोहरदगा के बैनर तले सुंदरी देवी सरस्वती शिशु मंदिर परिसर में दो दिवसीय विशेष योग प्रशिक्षण शिविर के पहले दिन जिला प्रभारी व मुख्य योग प्रशिक्षक प्रवीण कुमार भारती ने विशेष योगाभ्यास कराया। जिसमें सभी प्रशिक्षुओं ने ग्रीवा चालन, स्कन्ध संचालन, कटि चालन, घुटना संचालन, ताड़ासन, वृक्षासन, पादहस्तासन, अर्धचक्रासन, त्रिकोणासन, भद्रासन, शशकासन, वक्रासन, शलभासन, सेतुबंधासन, उत्तानपादासन, अर्धहलासन, पवनमुक्तासन एवं कपालभाति, अनुलोम विलोम प्राणायाम, ध्यान का क्रियात्मक अभ्यास कराया। प्रवीण कुमार भारती ने बताया कि योग प्राणायाम एवं स्वस्थ दिनचर्या के अलावा स्वस्थ रहने का कोई विकल्प नहीं है। यदि कोई स्वयं को निरोग रखना चाहता है तो योग, आयुर्वेद, स्वस्थ दिनचर्या,आहार संयम एवं प्रकृति के अनुकूल चलना होगा अन्यथा शरीर में बीमारियां आएंगी ही। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के लिए पूरे जिले में पतंजलि योग समिति की जोर शोर से तैयारी चल रही है जिसमें जिला प्रभारी के निर्देश पर कई जगहों पर योगाभ्यास कराया जा रहा है। जिसमें योग प्रशिक्षक दिनेश प्रजापति, संजय मधुर, वासुदेव प्रसाद, अभय भारती,खुशी भारती,विजय कुमार,भोला प्रसाद,विजय सोनी,अजय कुमार,निर्भय भारती,शिवराज कुमार,सुमित उरांव,श्रवण कुमार,रंजन गोप आदि अनेक योग प्रशिक्षक एवं सक्रिय कार्यकर्ता पूरी पुरूषार्थ से योगाभ्यास करा रहे हैं। मौके पर वनवासी कल्याण आश्रम के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कृपा प्रसाद सिंह ने कहा कि योग से हमारा शरीर का शुद्धिकरण होता है। योगाभ्यास में राज्यकार्कारिणी सदस्य शिवशंकर सिंह, दिनेश प्रजापति, किरण प्रजापति, सतीश जायसवाल शामिल थे।
Source link