Last Updated:
झारखंड के हजारीबाग और कोडरमा समेत कई जिलों में आज झमाझम बारिश के आसार हैं. मौसम विभाग ने बारिश के साथ 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी दी है. वज्रपात (बिजली गिरने) की आशंका को देखते हुए अलर्ट जारी किया गया है.
झारखंड वेदर अपडेट(सांकेतिक फोटो)
रांचीः झारखंड के कई इलाकों में शुक्रवार को भी तेज बारिश होने की पूरी संभावना है. मौसम विभाग ने बारिश के दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और वज्रपात (आकाशीय बिजली) होने की चेतावनी दी है. सुरक्षा को देखते हुए राज्यभर में यलो अलर्ट जारी किया गया है.
इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
- मौसम विभाग के अनुसार चतरा, हजारीबाग, कोडरमा और गिरिडीह जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है. इसके साथ ही विभाग ने आज से अगले चार दिनों तक राज्य में बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान जताया है.
तापमान में दर्ज की जाएगी गिरावट
- राज्य में अगले दो दिनों तक अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा. हालांकि, इसके बाद के तीन दिनों में अधिकतम तापमान 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है. इससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी.
जमशेदपुर में हुई सबसे ज्यादा
- बारिश पिछले 24 घंटों के दौरान झारखंड के कई हिस्सों में गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई. राज्य में सबसे अधिक 67.6 एमएम बारिश जमशेदपुर में दर्ज की गई.
- अगर तापमान की बात करें तो जमशेदपुर में ही सबसे अधिक 35.0 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड हुआ. वहीं, कांके (रांची) में सबसे कम 20.4 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया.
एक साथ तीन सिस्टम सक्रिय होने से बदला मौसम
मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि राज्य में बारिश की मुख्य वजह एक साथ तीन मौसम प्रणालियों का सक्रिय होना है.
- पहला, दक्षिण उत्तर प्रदेश और उससे सटे उत्तर-पूर्व मध्य प्रदेश के ऊपर एक लो प्रेशर एरिया बना हुआ है.
- दूसरा, मानसून ट्रफ लाइन इस समय रांची और दीघा से होकर सीधे बंगाल की खाड़ी तक जा रही है.
- तीसरा, मध्य प्रदेश से बंगाल की खाड़ी तक एक और ट्रफ लाइन बनी हुई है.
इन तीनों सिस्टम के असर से झारखंड में मानसूनी हवाएं काफी मजबूत हो गई हैं.
जिलेवार बारिश का हाल 1 जून से 27 अगस्त के दौरान राज्य के अलग-अलग जिलों में बारिश का मिला-जुला असर देखने को मिला है.
- पश्चिमी सिंहभूम में अब तक सामान्य से 43% अधिक बारिश हो चुकी है. वहां 775.8 मिमी की तुलना में 1106.5 मिमी बारिश दर्ज हुई.
- दूसरी ओर, देवघर में सामान्य से 48% कम बारिश हुई है. बोकारो में भी 25% और कोडरमा में सामान्य से कम पानी बरसा है. राज्य के कुछ अन्य जिलों में भी 20% से 50% तक बारिश की कमी दर्ज की गई है.
About the Author
प्रसून सिंह को मीडिया में 7 साल काम करने का अनुभव है. खबरों को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रोचक अंजाद में पेश करना खासियत है. दैनिक भास्कर अखबार में इंटर्नशिप के साथ करियर की शुरुआत हुई.
इसके बाद ETV Bharat (बिहार)…
और पढ़ें