भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

झारखंड के उत्तर-पूर्व हिस्से में गरज-तूफान और बारिश:रांची में छाएंगे बादल, मेघ...




राज्य में 16 मई यानी आज से मौसम का मिजाज बदलने जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार आज झारखंड के अधिकांश हिस्सों में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। कई स्थानों पर हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है। खासकर उत्तर-पूर्वी और मध्य झारखंड के जिलों में मेघ गर्जन के साथ वर्षा की संभावना जताई गई है। राजधानी रांची समेत आसपास के इलाकों में भी बादल छाए रहने और गरज के साथ बारिश होने के आसार हैं। आज अधिकतम तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की जा सकती है, जिससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिलेगी। तेज हवा और वज्रपात का अलर्ट उत्तर-पश्चिमी हिस्सों को छोड़कर राज्य के अन्य भागों में आज कहीं-कहीं गरज के साथ तेज हवा (40-50 किमी प्रति घंटा) और वज्रपात की चेतावनी जारी की गई है। यह असर और बढ़ेगा, जहां कई जिलों में तेज हवा और आकाशीय बिजली गिरने का खतरा रहेगा। वहीं उत्तर-पश्चिमी जिलों जैसे गढ़वा और पलामू में गर्म हवाएं चलने की भी संभावना जताई गई है। 17 मई को उत्तर-पूर्वी और मध्य झारखंड के धनबाद, कोडरमा, गिरिडीह, बोकारो, रामगढ़ और रांची में 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा के साथ बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी किया गया है। पूरे राज्य में सक्रिय रहेगा मौसम 18 मई को झारखंड के अधिकांश हिस्सों में गरज के साथ तेज हवा (40-50 किमी प्रति घंटा) और वज्रपात की संभावना बनी रहेगी। इस दिन भी उत्तर-पश्चिमी जिलों में हीट वेब का असर देखने को मिल सकता है। 19 मई को भी लगभग पूरे राज्य में यही स्थिति बनी रहेगी, जहां कई जगहों पर मेघ गर्जन, तेज हवा और हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने और खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों से दूर रहने की सलाह दी है। 21 मई तक गर्मी से मिलती रहेगी राहत 20 और 21 मई को राज्य के उत्तर-पूर्वी और आसपास के मध्य भागों में मौसम ज्यादा सक्रिय रहेगा। इन दिनों आंशिक बादल छाए रहेंगे और कहीं-कहीं पर गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। साथ ही 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है। रांची और आसपास के क्षेत्रों में भी बादल छाने और गर्जन वाले बादल बनने के संकेत हैं। कुल मिलाकर अगले एक सप्ताह तक झारखंड में मौसम अस्थिर बना रहेगा, जिसमें बारिश, तेज हवा और वज्रपात की घटनाएं जारी रह सकती हैं। रांची में अगले कुछ बारिश और गरज के आसार रांची और इसके आसपास के इलाकों में अगले कुछ दिनों तक मौसम का मिजाज बदला हुआ रहेगा। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 19 मई तक आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और कई मौकों पर मेघ गर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। खासकर 16 और 17 मई को गरज के साथ वर्षा और तेज हवा चलने के संकेत हैं। जिससे गर्मी से राहत मिल सकती है। तापमान की बात करें तो 16 मई को अधिकतम 34 और न्यूनतम 23 डिग्री, जबकि 17 मई को अधिकतम 36 और न्यूनतम 25 डिग्री रह सकता है। 18 मई को तापमान बढ़कर 37/25 और 19 मई को 38/23 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top