भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

झारखंड में अर्नब के बाद अब ‘मुरासु’ की एंट्री, अगले दो दिन...


Last Updated:

Cyclone Murasu In Jharkhand: बंगाल की खाड़ी में उठा तूफान ‘मुरासु’ झारखंड में तांडव मचाएगा. राजधानी रांची में बादल छाए हैं. राज्य के कई जिलों में बारिश की संभावना है. अगले दो दिनों तक दक्षिणी झारखंड और संथाल परगना में मौसम का असर ज्यादा दिख सकता है. सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां और पूर्वी सिंहभूम में तूफान का प्रभाव रहने का अनुमान है.

Amazon Prime DayTop Deals Inside

झारखंड में अर्नब के बाद अब 'मुरासु' की एंट्री, अगले दो दिन कई जिलों में बारिशZoom

मुरासु साइक्लोन का असर झारखंड में भी होगा. (फोटो-IMD)

रांचीः झारखंड में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला है. अर्नब के बाद अब बंगाल की खाड़ी में उठे तूफान ‘मुरासु’ की एंट्री ने लोगों की चिंता बढ़ा दी. राजधानी रांची में आसमान में बादल छाए हुए हैं. राज्य के कई जिलों में बारिश के आसार हैं. मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक, अगले दो दिनों तक दक्षिणी झारखंड और संथाल परगना में तूफान का असर ज्यादा दिख सकता है. सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां और पूर्वी सिंहभूम में बारिश की संभावना है.

इन इलाकों में होगा तूफान का असर
मौसम विभाग के मुताबिक, 3 नवंबर को रांची, खूंटी, लोहरदगा, हजारीबाग, रामगढ़, बोकारो, धनबाद, गिरिडीह और कोडरमा में बादल छाए रह सकते हैं. इन इलाकों में हल्की बारिश होने की भी संभावना है. इसके अलावा देवघर, दुमका, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज और गोड्डा में भी मौसम बदला रह सकता है.

कोल्हान में तूफान का ज्यादा असर
तूफान ‘मुरासु’ का सबसे अधिक असर झारखंड के दक्षिणी हिस्से में रहने का अनुमान है. सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां और पूर्वी सिंहभूम के लोगों को मौसम में बदलाव का सामना करना पड़ सकता है. पलामू प्रमंडल के कुछ इलाकों में भी तूफान का असर दिखने की संभावना है.

सुबह के समय धुंध और हल्का कुहासा
बारिश के साथ राज्य के कुछ इलाकों में सुबह के समय धुंध या हल्का कुहासा भी देखने को मिल सकता है. 4 से 6 नवंबर के बीच रांची, डालटनगंज, हजारीबाग, बोकारो और जमशेदपुर में सुबह धुंध रहने का अनुमान है. हालांकि, दिन चढ़ने के साथ आसमान साफ हो सकता है. देवघर, गोड्डा, साहिबगंज, दुमका, गिरिडीह और पलामू में बारिश की संभावना कम बताई गई है. फिर भी स्थानीय स्तर पर बादल छाए रह सकते हैं.

About the Author

Mahesh Amrawanshi

Journalist with a sharp focus on Bihar and Jharkhand, covering politics, crime, and trending stories with a strong ground-level perspective. Passionate about listening to stories, understanding them deeply, and…

और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top