भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

वैगन से जलता कोयला भेजा, अफरातफरी, बुझाया गया




कथारा कोलियरी के हीप नंबर-6 में सुलग रहे कोयले को लेकर दैनिक भास्कर में 29 अक्टूबर को खबर प्रकाशित की गई थी। इसके बावजूद भी प्रबंधन की कार्यशैली में सुधार नहीं दिखा। स्टॉक से पूरी तरह आग नहीं बुझने के बावजूद कोयला मालगाड़ी में लोड कर भेज दिया गया। इसका नतीजा रविवार सुबह बोकारो थर्मल रेलवे स्टेशन पर देखने को मिला, जहां नवीनगर जा रही मालगाड़ी के चार वैगनों से धुआं उठने लगा। इससे स्टेशन पर अफरातफरी मच गई। गनीमत रही कि समय रहते आग पर नजर पड़ गई और डीवीसी की सीआईएसएफ अग्निशमन टीम ने आग पर काबू पा लिया। वरना चलती मालगाड़ी बर्निंग ट्रेन में तब्दील हो सकती थी। मालगाड़ी में लदा कोयला सीसीएल कथारा एरिया की न्यू रेलवे साइडिंग से भेजा गया था। इसे जारंगडीह स्टेशन पर कुछ देर रखने के बाद डबल इंजन के जरिए बोकारो थर्मल होते हुए नवीनगर स्थित एनटीपीसी सुपर थर्मल पावर प्लांट भेजा जा रहा था। जीएम ने मानी लापरवाही राजीव सिंह, महाप्रबंधक, कथारा एरिया बोकारो थर्मल स्टेशन पर मालगाड़ी में कोयला की आग बुझाते कर्मी। 29 अक्टूबर को भास्कर में छपी खबर



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top