भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

झारखंड में आज भी छाए रहेंगे बादल:कई जिलों में बारिश के आसार;...




चक्रवाती तूफान अकवान का असर आज भी झारखंड के मौसम पर दिखेगा। राज्य के अधिकतर हिस्सों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने का अनुमान है। सुबह के समय कोहरा छाया रहा। वहीं आसमान में बादल बने रहेंगे। राजधानी रांची में भी एक-दो बार हल्की बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटे के दौरान न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है। हालांकि, 24 नवंबर से मौसम साफ होने लगेगा। इसके बाद आसमान से बादल छंटने और धूप खिलने के साथ ठंड बढ़ेगी। न्यूनतम तापमान में तीन से पांच डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने का अनुमान है। तीसरे दिन भी दिखा तूफान का असर चक्रवाती तूफान अकवान का असर शनिवार को लगातार तीसरे दिन झारखंड के अधिकांश हिस्सों में देखने को मिला। राज्य के कई जिलों में हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश हुई और दिनभर आसमान में बादल छाए रहे। राजधानी रांची सुबह से ही कोहरे की चादर में ढंकी रही। कोडरमा में सबसे अधिक 39 एमएम बारिश दर्ज की गयी। वहीं, हजारीबाग में 12.5 एमएम, दुमका में 4.5 एमएम, लातेहार में चार एमएम, रांची में 1.8 एमएम और जमशेदपुर में 1.2 एमएम बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार, तूफान अब कमजोर पड़ रहा है, लेकिन पुरवइया हवा और वातावरण में नमी के कारण बादल, बारिश और कोहरे की स्थिति बनी हुई है। अगले एक-दो दिनों तक सुबह करीब 10 बजे तक हल्का से मध्यम दर्जे का कोहरा छाए रहने की संभावना है। 24 नवंबर से साफ होगा आसमान मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, आज राज्य के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। 23 नवंबर को भी सुबह कोहरे का असर रहेगा। इस दिन राज्य के दक्षिणी हिस्सों में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है। 24 नवंबर को सुबह कोहरा रहने के बाद आसमान साफ होने लगेगा और धूप खिलेगी। इसके साथ ही मौसम में बदलाव आएगा। बादल और बारिश का दौर थमने के बाद न्यूनतम तापमान में तीन से पांच डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने का अनुमान है। इससे राज्य में ठंड का एहसास बढ़ेगा। फिलहाल अगले 24 घंटे तक तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं जतायी गयी है। कोहरे ने रोकी विमानों की रफ्तार, 20 उड़ानें रद्द रांची में घने कोहरे और कम दृश्यता का सबसे ज्यादा असर हवाई सेवाओं पर पड़ा। शनिवार को दृश्यता घटकर 800 से 1200 मीटर तक रह गई थी। इससे विमानों की लैंडिंग और टेकऑफ में परेशानी हुई। रांची एयरपोर्ट से 20 उड़ानें रद्द करनी पड़ीं, जबकि करीब 40 उड़ानों का परिचालन प्रभावित हुआ। दिनभर में महज चार विमान ही रांची एयरपोर्ट पर उतर सके। वहीं, तीन विमानों को दूसरे शहरों की ओर डायवर्ट करना पड़ा। एयर इंडिया एक्सप्रेस की सभी छह उड़ानें रद्द रहीं। इनमें बेंगलुरु, दिल्ली और मुंबई रूट की सेवाएं शामिल थीं। इसके अलावा इंडिगो की हैदराबाद-रांची उड़ान और एयर इंडिया एक्सप्रेस की बेंगलुरु-रांची उड़ान को कोलकाता डायवर्ट किया गया। इंडिगो की अहमदाबाद-रांची-पटना उड़ान को गया एयरपोर्ट पर उतारा गया। मौसम की खराब स्थिति के कारण यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top