Last Updated:
झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने 600 तकनीकी पदों पर भर्ती निकाली है. इसमें नियमित और बैकलॉग दोनों पद शामिल हैं. ऑनलाइन आवेदन 1 जून से 30 जून 2026 तक भरे जाएंगे. स्वास्थ्य और सांख्यिकी जैसे विभागों में स्नातक युवाओं को मौका मिलेगा. त्रुटि सुधार के लिए 10 जुलाई तक समय दिया गया है.

झारखंड कर्मचारी चयन आयोग के कार्यालय की फोटो
रांचीः झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने राज्य के विभिन्न विभागों में तकनीकी और विशिष्ट योग्यता रखने वाले स्नातकों के लिए सरकारी नौकरी का एक शानदार अवसर निकाला है. आयोग द्वारा ‘झारखंड तकनीकी/विशिष्ट योग्यताधारी स्नातक स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2026’ के लिए आधिकारिक विज्ञापन जारी कर दिया गया है. इसके माध्यम से नियमित और बैकलॉग दोनों श्रेणियों में लगभग 600 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी.
प्रमुख पदों का विवरण
इस भर्ती अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग सहित अन्य महत्वपूर्ण विभागों में विशिष्ट कार्यप्रणाली वाले पदों को भरा जाना है. मुख्य रूप से निम्नलिखित पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं:
- वेक्टर जनित रोग निरीक्षक
- प्रयोगशाला सहायक
- प्रखंड सांख्यिकी पर्यवेक्षक
- अंकेक्षक
- गव्य तकनीकी पदाधिकारी
- मत्स्य प्रसार पर्यवेक्षक
- कनीय वैज्ञानिक सहायक
महत्वपूर्ण तिथियां और प्रक्रिया
आयोग ने आवेदन की प्रक्रिया को पूरी तरह ऑनलाइन रखा है। इच्छुक अभ्यर्थी समय सीमा का ध्यान रखते हुए अपनी पात्रता के अनुसार फॉर्म भर सकते हैं:
- आवेदन प्रारंभ: 1 जून 2026 से
- आवेदन की अंतिम तिथि: 30 जून 2026 की मध्य रात्रि तक.
संशोधन की अवधि:
यदि आवेदन पत्र में कोई त्रुटि हो जाती है, तो अभ्यर्थी 5 जुलाई से 10 जुलाई 2026 की मध्य रात्रि तक अपने फॉर्म में ऑनलाइन सुधार कर सकेंगे.
योग्यता और चयन
भर्ती की सबसे खास बात यह है कि प्रत्येक पद के लिए उनकी तकनीकी प्रकृति के आधार पर अलग-अलग शैक्षणिक और विशिष्ट योग्यताएं निर्धारित की गई हैं. यह परीक्षा उन युवाओं के लिए महत्वपूर्ण है जिन्होंने विज्ञान, सांख्यिकी, कृषि या संबंधित तकनीकी विषयों में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है.
झारखंड सरकार की इस पहल से न केवल विभागों में रिक्तियां भरेंगी, बल्कि राज्य के तकनीकी विशेषज्ञों को अपने ही प्रदेश में सेवा करने का मौका मिलेगा. विस्तृत जानकारी और जिलेवार/श्रेणीवार रिक्तियों के विवरण के लिए अभ्यर्थी JSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर विज्ञापन देख सकते हैं.
About the Author
मीडिया में 6 साल का अनुभव है. करियर की शुरुआत ETV Bharat (बिहार) से बतौर कंटेंट एडिटर की थी, जहां 3 साल तक काम किया. पिछले 3 सालों से Network 18 के साथ हूं. यहां बिहार और झारखंड से जुड़ी खबरें पब्लिश करता हूं.