भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

झारखंड में स्वास्थ्य सेवाओं की हर जानकारी डिजिटल होगी:झारखंड में AI से...




स्वास्थ्य विभाग अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) आधारित हेल्थ मॉनिटरिंग सिस्टम तैयार करने जा रहा है। नई व्यवस्था में राज्य के लोगों की स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी लगभग हर जानकारी डिजिटल प्लेटफॉर्म पर दर्ज होगी। मरीजों के टीकाकरण, टीबी-मलेरिया इलाज, ब्लड प्रेशर, एनसीडी स्क्रीनिंग, दवा और अन्य स्वास्थ्य सेवाओं का पूरा डेटा एआई के जरिए मॉनिटर किया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह ने दैनिक भास्कर से बातचीत में बताया कि विभाग इस दिशा में बड़ा प्रोजेक्ट तैयार कर रहा है। इसके जरिए न केवल मरीजों की हेल्थ ट्रैकिंग आसान होगी, बल्कि सरकारी योजनाओं और स्वास्थ्य बजट की मॉनिटरिंग भी एआई के जरिए की जाएगी। नई व्यवस्था में राज्य के लोगों का डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड तैयार किया जाएगा। अपर मुख्य सचिव अजय कुमार के अनुसार, किस बच्चे को कौन-सा टीका लगा, किस मरीज का टीबी या मलेरिया का इलाज चल रहा है, किस व्यक्ति को हाई ब्लड प्रेशर या डायबिटीज जैसी एनसीडी बीमारी है, किसकी स्क्रीनिंग हुई और किसकी नहीं, इसकी जानकारी सरकार के पास एक क्लिक पर उपलब्ध रहेगी। झारखंड बन सकता है इसे लागू करने वाला पहला राज्य
सूत्रों के अनुसार, इस तरह का एकीकृत एआई हेल्थ मॉनिटरिंग मॉडल अभी देश के किसी अन्य राज्य में पूरी तरह लागू नहीं है। झारखंड स्वास्थ्य विभाग इसे बड़े स्तर पर लागू करने की तैयारी में है।यदि यह प्रोजेक्ट सफल होता है, तो झारखंड देश का पहला ऐसा राज्य बन सकता है, जहां मरीजों की हेल्थ ट्रैकिंग से लेकर सरकारी स्वास्थ्य फंड की निगरानी तक एआई आधारित सिस्टम से होगी।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top