भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

झारखंड में 201 डीएसपी की ट्रांसफर-पोस्टिंग:पहली बार इतने बड़े पैमाने पर तबादला,...




झारखंड पुलिस विभाग में बड़े स्तर पर प्रशासनिक बदलाव करते हुए राज्य सरकार ने 201 डीएसपी का एक साथ तबादला कर दिया है। जारी अधिसूचना के अनुसार, कई अहम पदों पर नए अधिकारियों की तैनाती की गई है। राजधानी रांची समेत विभिन्न जिलों में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। नीरज कुमार को हटिया डीएसपी, दीपक कुमार को बेड़ो डीएसपी, मनीष चंद्र लाल को सिल्ली डीएसपी बनाया गया है। वहीं अजय आर्यन को रांची मुख्यालय-2 में पदस्थापित किया गया है। इसके अलावा प्रकाश सोय को धनबाद में विधि-व्यवस्था, राजीव रंजन को बोकारो सिटी डीएसपी और अजय प्रसाद को बोकारो ट्रैफिक डीएसपी की जिम्मेदारी दी गई है। यहां देखें पूरी लिस्ट… कई जिलों में बदले गए अहम पदाधिकारी इस बड़े फेरबदल का असर राजधानी समेत कई जिलों में देखने को मिलेगा। रांची सहित अन्य प्रमुख जिलों में कई महत्वपूर्ण पदों पर नए डीएसपी की तैनाती की गई है। इससे पुलिसिंग व्यवस्था में बदलाव की उम्मीद जताई जा रही है। जिन अधिकारियों को लंबे समय से फील्ड में काम करने का अनुभव है, उन्हें संवेदनशील और चुनौतीपूर्ण क्षेत्रों में भेजा गया है। वहीं, कई नए और ऊर्जावान अधिकारियों को भी मौका दिया गया है। प्रतिक्षारत अधिकारियों को मिली नई पोस्टिंग इस तबादला सूची में ऐसे कई पुलिस पदाधिकारी भी शामिल हैं, जो लंबे समय से पोस्टिंग के इंतजार में थे। सरकार ने उन्हें भी विभिन्न जिलों में जिम्मेदारी सौंप दी है। इससे विभाग के अंदर संतुलन बनाने और कार्य क्षमता बढ़ाने की कोशिश की गई है। अधिकारियों का मानना है कि इस बड़े पैमाने पर हुए तबादले से पुलिस व्यवस्था में नई ऊर्जा आएगी और आम जनता को बेहतर सुरक्षा व्यवस्था मिल सकेगी।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top