Last Updated:
Jharkhand Dharti Aaba Janjati Gram Utkarsh Abhiyan: झारखंड सरकार की ‘धरती आबा जनजाति ग्राम उत्कर्ष अभियान’ में मत्स्य पालकों को 90% सब्सिडी मिल रही है. 5000 रुपये में सोलर पंप, बीज, दो तालाब और प्रशिक्षण मिलेगा. आइये जानते हैं इसका आवेदन कैसे करें और इसका लाभ कैसे मिल सकता है.
रांची: झारखंड सरकार की महत्वाकांक्षी ‘धरती आबा जनजाति ग्राम उत्कर्ष अभियान’ योजना के तहत मत्स्य पालकों को 90% सब्सिडी का लाभ मिल रहा है. इस योजना में लाभार्थियों को शुरुआत में केवल 5000 रुपये देने होते हैं, जिसके बाद उन्हें सोलर पंप, बीज और विशेष प्रशिक्षण के साथ दो तालाब भी उपलब्ध कराए जाते हैं. आइये जानते हैं इसके बारे में.
जानें योजना का विवरण
रांची के धुरवा स्थित मत्स्य पालन विभाग की पदाधिकारी नीलम ने बताया कि लाभार्थियों को पानी की व्यवस्था और मछली पालन के तरीके सहित पूरा सेटअप प्रदान किया जाएगा. इसके अतिरिक्त, उन्हें बाजार से जुड़ने और अपनी मछली की आपूर्ति दूसरे राज्यों में कैसे करें, इसकी भी ट्रेनिंग दी जाएगी. यह प्रशिक्षण विशेष रूप से उन लोगों के लिए है जो अधिक मात्रा में मछली का उत्पादन करते हैं.
जमीन की आवश्यकता और सुविधाएं
नीलम के अनुसार, मछली पालन के लिए लाभार्थी के पास कम से कम 5 से 10 डिसमिल जमीन होनी चाहिए, ताकि दो तालाब बनाए जा सकें. इसके अलावा, सोलर पंप भी लगाया जाएगा, जिससे 24 घंटे पानी की उपलब्धता सुनिश्चित होगी और बिजली बिल का खर्च भी नहीं आएगा. मछली पालन में पानी की कमी एक बड़ी समस्या होती है, जिसे सोलर पंप के माध्यम से दूर किया जाएगा. प्रशिक्षण के दौरान मछलियों के लिए विशेष भोजन तैयार करने और उनके आहार से संबंधित जानकारी भी दी जाएगी, जैसे पानी में नमक मिलाने से मछलियों की कई बीमारियां ठीक हो जाती हैं.
जानें आवेदन की प्रक्रिया
इस योजना के लिए आवेदन करने हेतु इच्छुक व्यक्ति अपने जिले के कृषि केंद्र में जा सकते हैं. रांची के आसपास रहने वाले लोग सीधे मत्स्य पालन विभाग में आवेदन कर सकते हैं. विभाग द्वारा आयोजित प्रशिक्षण शिविरों में रहना और खाना निःशुल्क होता है. आवेदन के बाद लाभार्थियों को शॉर्टलिस्ट किया जाता है और उन्हें प्रशिक्षण के लिए बुलाया जाता है.
About the Author
बृजेंद्र प्रताप सिंह डिजिटल-टीवी मीडिया में (2021) लगभग 5 सालों से सक्रिय हैं. मेट्रो न्यूज 24 टीवी चैनल मुंबई, ईटीवी भारत, दैनिक भास्कर के अनुभव के साथ 14 मई 2024 से Hindi.News18.com<…
और पढ़ें