भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

टंडवा में टायर फटने से हाइवा चालक की मौत:15 घंटे बाद सड़क...




तरा जिले के टंडवा स्थित आम्रपाली कोल परियोजना क्षेत्र में एक हाइवा चालक की टायर फटने से मौत हो गई। इस घटना के बाद परिजनों ने शिवपुर ट्रांसपोर्टिंग मार्ग को 15 घंटे तक जाम रखा, जिससे कोयला ढुलाई बाधित रही। पुलिस प्रशासन की पहल और मुआवजे पर सहमति के बाद स्थिति सामान्य हो गई है और कोयला परिवहन फिर से शुरू हो गया है। यह घटना गुरुवार शाम करीब 4 बजे हुई। आम्रपाली परियोजना में निजी कोयला परिवहन कार्य में लगे हाइवा चालक संतोष यादव होन्हे स्थित एक निजी दुकान में अपनी गाड़ी का टायर बनवा रहे थे। इसी दौरान टायर फटने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। चालक की मौत के बाद आक्रोशित परिजनों ने मुआवजे की मांग को लेकर शिवपुर ट्रांसपोर्टिंग मार्ग को जाम कर दिया था। इस जाम के कारण आम्रपाली परियोजना से कोयला ढुलाई पूरी तरह से ठप हो गई थी, जिससे परियोजना के संचालन पर असर पड़ रहा था। पुलिस प्रशासन ने मामले में हस्तक्षेप किया और परिजनों से बातचीत की। लंबी बातचीत के बाद 4 लाख रुपए के मुआवजे पर सहमति बनी। इसके बाद परिजनों ने जाम हटा लिया और मार्ग को यातायात के लिए खोल दिया गया। परियोजना में कोयला ट्रांसपोर्टिंग भी सामान्य रूप से बहाल हो गई है। इसके साथ ही, 15 घंटे से ठप पड़ी आम्रपाली कोल परियोजना से शिवपुर रेलवे साइडिंग तक की कोयला ट्रांसपोर्टिंग एक बार फिर से सुचारू रूप से शुरू हो गई है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top