भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

टाटानगर-रांची होते हुए जयपुर के लिए सीधी ट्रेन का ऐलान, देखें पूरा...


Last Updated:

टाटा-रांची रूट के यात्रियों के लिए रेलवे ने जयपुर (खातीपुरा) तक नई साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन (18061/18062) शुरू की है. यह ट्रेन हर बुधवार संतरागाछी से चलकर टाटानगर और रांची होते हुए जयपुर पहुंचेगी. आधुनिक एलएचबी कोचों से लैस यह सीधी सेवा व्यापारियों और छात्रों के लिए बेहद आरामदायक और समय बचाने वाली होगी.

ख़बरें फटाफट

टाटानगर-रांची होते हुए जयपुर के लिए सीधी ट्रेन का ऐलान, देखें पूरा शेड्यूलZoom

अररिया सांसद ने रेलमंत्री से मिलकर नई ट्रेन चलाने की मांग की है.

रांची: झारखंड के रेल यात्रियों के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई है. रेलवे बोर्ड ने संतरागाछी से खातीपुरा (जयपुर) के बीच एक नई साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन सेवा (18061/18062) को मंजूरी दे दी है. इस नई ट्रेन के शुरू होने से रांची और टाटानगर के यात्रियों को राजस्थान की राजधानी जयपुर जाने के लिए अब सीधी कनेक्टिविटी मिलेगी. रेलवे ने इस ट्रेन की विस्तृत समय-सारणी (शेड्यूल) भी जारी कर दी है.

इन स्टेशनों पर होगा ठहराव
यह ट्रेन अपनी यात्रा के दौरान टाटानगर, रांची, मुरी, टोरी, बरवाडीह, डाल्टनगंज, डेहरी-ऑन-सोन और प्रयागराज जैसे प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी. सीधी ट्रेन सेवा होने के कारण अब यात्रियों को अन्य शहरों में जाकर ट्रेन बदलने की झंझट से मुक्ति मिलेगी. यह सुविधा विशेष रूप से उन विद्यार्थियों, व्यापारियों और राजस्थान मूल के लोगों के लिए वरदान साबित होगी जो अक्सर इन रूटों पर यात्रा करते हैं.

क्या है समय-सारणी?
रेलवे द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार, गाड़ी संख्या 18061 (संतरागाछी–खातीपुरा एक्सप्रेस) प्रत्येक बुधवार को संतरागाछी से दोपहर 14:15 बजे प्रस्थान करेगी. यह उसी दिन शाम 17:50 बजे टाटानगर और रात 22:50 बजे रांची पहुंचेगी. अगले दिन विभिन्न स्टेशनों से होते हुए यह रात 23:00 बजे खातीपुरा (जयपुर) पहुंचेगी.

वापसी में, गाड़ी संख्या 18062 (खातीपुरा–संतरागाछी एक्सप्रेस) प्रत्येक शुक्रवार को सुबह 09:20 बजे खातीपुरा से रवाना होगी. यह शनिवार सुबह 10:45 बजे रांची और दोपहर 15:05 बजे टाटानगर होते हुए शाम 19:45 बजे संतरागाछी पहुंचेगी.

आधुनिक कोच और बेहतर सुविधा
रेलवे के अनुसार, इस साप्ताहिक ट्रेन में सुरक्षित और आरामदायक यात्रा के लिए आधुनिक एलएचबी (LHB) कोच लगाए जाएंगे. हालांकि परिचालन शुरू होने की आधिकारिक तिथि की घोषणा जल्द की जाएगी, लेकिन शेड्यूल जारी होने से यात्रियों में उत्साह है. इससे पहले रांची-अजमेर स्पेशल ट्रेन चलाई गई थी, लेकिन यह नई साप्ताहिक सेवा नियमित कनेक्टिविटी के रूप में अधिक प्रभावी और स्थायी विकल्प बनेगी.

About the Author

Prashun Singh

मीडिया में 6 साल का अनुभव है. करियर की शुरुआत ETV Bharat (बिहार) से बतौर कंटेंट एडिटर की थी, जहां 3 साल तक काम किया. पिछले 3 सालों से Network 18 के साथ हूं. यहां बिहार और झारखंड से जुड़ी खबरें पब्लिश करता हूं.



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top