भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

ट्रेनों में लंबी वेटिंग, आज से बोकारो होकर चलेंगी पांच पूजा स्पेशल...



दीपावली और छठ पूजा को लेकर ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ बढ़ने लगी है। यात्रियों की परेशानी को देखते हुए रेलवे ने पांच पूजा स्पेशल ट्रेनों का परिचालन शुरू किया है। ये ट्रेनें पांच और छह नवंबर से अलग-अलग दिनों में चलेंगी। इनमें राउरकेला-झंझारपुर, गोंदिया-पटना, रांची-अलीपुरद्वार और हटिया-पूर्णिया कोर्ट शामिल हैं। इसके अलावा टाटानगर से लाभा-कटिहार के बीच भी स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। टाटानगर से यह ट्रेन प्रत्येक गुरुवार दोपहर एक बजे रवाना होगी। वापसी में लाभा से टाटानगर के लिए स्पेशल ट्रेन छह, 13 और 20 नवंबर को चलेगी। इससे यात्रियों को राहत मिलेगी। सभी नियमित ट्रेनों में है लंबी वेटिंग व नो रूम बोकारो होकर चलने वाली कई नियमित ट्रेनों में सीटों की उपलब्धता बेहद कम है। हटिया-पटना एक्सप्रेस 10 से 13 नवंबर तक स्लीपर में 100 से अधिक वेटिंग है। रांची-पटना जनशताब्दी में 10 और 11 नवंबर को नो रूम है। झारखंड स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस में 10 नवंबर को नो रूम और 12 व 14 नवंबर को 80 से अधिक वेटिंग है। इसी तरह मौर्य एक्सप्रेस में 10 और 11 नवंबर को नो रूम, जबकि 12 और 13 नवंबर को क्रमशः 121 और 122 वेटिंग है। तीन राज्यों के लिए लग्जरी बस सेवा शुरू हुई बोकारो से रायपुर छत्तीसगढ़: यह बस शाम 15:30 बजे से 16:00 बजे के बीच नया मोड़ बस स्टैंड से रॉयल एसी बस रवाना होती हैं, जो लगभग 15-16 घंटे की यात्रा तय कर रायपुर पहुंचती हैं। इसका भाड़ा 1500-1600 रुपए तक है। बोकारो से अंबिकापुर छत्तीसगढ़ रूट पर शाम के वक्त लगभग 17:45 बजे बसें नया मोड़ बस स्टैंड से उपलब्ध हैं, जो अगली सुबह तक अंबिकापुर पहुंचती हैं। नीला माधवा नामक बस का परिचालन शाम 5 से 6 बजे के बीच होती है। बुकिंग दो दिन पहले करनी होगी।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top