Last Updated:
Millet Food Stall In Bokaro: आप इडली खाने के शौकीन हैं? कुछ अलग व हेल्दी ट्राई करना चाहते हैं, तो बोकारो में मिलेट्स से तैयार इडली का स्वाद आपको जरूर पसंद आएगा. नया मोड़ के सामने राजेश कुमार का स्टॉल इन दिनों अपनी अलग-अलग तरह की मिलेट्स इडली के लिए लोगों के बीच खास पहचान बना रहा है.
यहां मड़ुआ, मक्का, ज्वार, बाजरा और कोदो जैसे अनाजों के साथ कुर्थी दाल और सहजन के पत्तों से भी इडली तैयार की जाती है. खास बात यह है कि इन इडलियों के साथ ग्राहकों को सांभर और चटनी भी परोसी जाती है.
स्टॉल संचालक राजेश कुमार बताते हैं कि उन्हें शुरू से ही कुछ अलग करने का शौक था. इसी सोच के साथ उन्होंने पारंपरिक चावल की इडली से हटकर मिलेट्स से इडली तैयार करने का काम शुरू किया. उनके स्टॉल पर ग्राहकों को पांच से अधिक तरह की इडली मिलती हैं. इनमें मड़ुआ, मक्का, ज्वार, बाजरा, कोदो, कुर्थी दाल और सहजन के पत्तों से तैयार इडली शामिल हैं.
राजेश कुमार पहले से ही बिजनेस से जुड़े हुए हैं. इसी के साथ वह मिलेट्स इडली का स्टॉल भी चलाते हैं. इस काम में उनके परिवार के सदस्य भी उनका पूरा सहयोग करते हैं. उन्होंने बताया कि उनके स्टॉल पर सबसे ज्यादा मांग मड़ुआ इडली की है. रोजाना करीब 100 से 150 पीस तक मड़ुआ इडली की बिक्री हो जाती है.
Add News18 as
Preferred Source on Google
स्टॉल पर इडली खाने पहुंचे ग्राहक राकेश ने बताया कि यहां मिलने वाली इडली का स्वाद उन्हें काफी पसंद है. वह रोजाना यहां इडली खाने आते हैं. उनके मुताबिक बोकारो में अलग-अलग मिलेट्स से तैयार इडली का कॉन्सेप्ट नया है.
यही वजह है कि लोग इसे पसंद कर रहे हैं. मिलेट्स से तैयार इन इडलियों ने पारंपरिक इडली के स्वाद में एक नया विकल्प जोड़ दिया है. यही वजह है कि बोकारो में राजेश कुमार का यह छोटा सा स्टॉल अब लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है.