भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

18 को बालीडीह में होगा विस्थापित संयुक्त परिवार का सम्मेलन: अरुण




सिटी रिपोर्टर | बोकारो विस्थापित संयुक्त परिवार की बैठक बुधवार को सेक्टर-9 स्थित कार्यालय में अरुण कुमार महतो की अध्यक्षता में हुई। संचालन इरफान अंसारी ने की। बैठक में विस्थापितों की मूलभूत समस्याओं, नियोजन, पुनर्वास और अन्य मांगों पर गंभीरता से विचार-विमर्श किया गया। वक्ताओं ने कहा कि विस्थापितों ने संयंत्र निर्माण के लिए अपनी बहुमूल्य जमीन दी, लेकिन आज तक उन्हें प्रबंधन की ओर से नियोजन और विकास कार्यों में अपेक्षित लाभ नहीं मिला। विस्थापित लगातार उपेक्षा और छल का शिकार होते रहे हैं। विस्थापित संयुक्त परिवार अब नियोजन सहित अन्य मांगों को लेकर गंभीर है और आगे के आंदोलन की रणनीति पर विशेष चर्चा की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि 18 नवंबर को दोपहर 3 बजे बालीडीह में विस्थापित सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इसमें विस्थापित संयुक्त परिवार और घटक दल बोकारो विस्थापित बेरोजगार मंच के अध्यक्ष सहित विभिन्न विस्थापित नेताओं एवं बेरोजगार युवाओं की भागीदारी होगी। बैठक में रघुनाथ महतो, हसनुल्लाह अंसारी, अरुण कुमार महतो, शमसुद्दीन अंसारी, चौहान महतो, कालीचरण मुंडा, अयूब अंसारी, आशिक अंसारी, प्रदीप महतो, आलम अंसारी आदि थे।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top