भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

डिजिटल स्क्रीन तक आरयू की पहुंच, वॉयस ऑफ आरयू पॉडकास्ट लॉन्च



रांची| रांची यूनिवर्सिटी ने डिजिटल युग में अपनी मौजूदगी को मजबूत करने की दिशा में पहल शुरू की है। वॉयस ऑफ आरयू नाम से आधिकारिक वीडियो पॉडकास्ट श्रृंखला लॉन्च की है, जिसकी पहली रिकॉर्डिंग स्कूल ऑफ मास कम्युनिकेशन स्टूडियो में की गई। पहले एपिसोड में वीसी प्रो. सरोज शर्मा ने ऊर्जा, ईंधन एवं संसाधन संरक्षण विषय पर अपने विचार साझा किए। परिसर में ऊर्जा बचत को लेकर संभावित प्रयासों की चर्चा की। पहले एपिसोड में वीसी प्रो. शर्मा ने पीएम के ऊर्जा संरक्षण आह्वान का उल्लेख करते हुए संसाधनों के संतुलित उपयोग की जरूरत पर जोर दिया। पीआरओ डॉ. स्मृति सिंह ने प्रश्नावली के जरिए कुलपति से बातचीत की। कुलपति ने कहा कि आरयू राज्य का सबसे पुराना और प्रतिष्ठित विवि है, इसलिए इसकी उपलब्धियों और गतिविधियों का व्यापक प्रसार जरूरी है। अब पॉडकास्ट का हर सप्ताह प्रसारण किया जाएगा। साथ ही विवि के विभिन्न कोर्स, रिसर्च, करियर अवसर, नवाचार, कैंपस से जुड़ी जानकारियां दी जाएगी। रिकार्डिंग के समय निदेशक डॉ. बसंत कुमार झा, शिक्षक संतोष उरांव, पीएस तिवारी, मनोज कुमार शर्मा मौजूद थे।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top