भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

डीपीएस में तनाव-प्रबंधन व बाल- सुरक्षा पर कार्यशाला का आयोजन




सिटी रिपोर्टर | बोकारो डीपीएस, बोकारो में प्रशासनिक एवं सहयोगी कर्मियों के लिए तनाव-प्रबंधन और बाल-सुरक्षा विषय पर विशेष कार्यशाला आयोजित की गई। विद्यालय प्रबंधन की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य कर्मियों के मानसिक स्वास्थ्य, पारिवारिक कल्याण और बच्चों की सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। प्रशासनिक सदस्यों के लिए आयोजित सत्र में विद्यालय के काउंसलर लाल शुभेन्द्र नाथ शाहदेव ने तनाव-प्रबंधन के व्यावहारिक उपाय बताए। उन्होंने तनाव के प्रमुख कारणों में परिस्थितिजन्य दबाव, आनुवांशिकी कारण और अकेलेपन का उल्लेख करते हुए इसके लक्षणों की पहचान और समय रहते सुधार पर बल दिया। उन्होंने शारीरिक व्यायाम, मोबाइल की लत कम करने, पर्याप्त नींद, योग-ध्यान, संतुलित आहार तथा अच्छी पुस्तकों के अध्ययन और हॉबी विकसित करने की आवश्यकता बताई। इस दौरान कर्मियों को डीप ब्रीदिंग का अभ्यास भी कराया गया। वहीं सहयोगी कर्मियों के लिए आयोजित दूसरे सत्र में बच्चों की देखभाल एवं सुरक्षा पर चर्चा की गई। काउंसलर शाहदेव ने पोक्सो एक्ट से जुड़े कानूनी और सामाजिक पहलुओं की जानकारी देते हुए बाल यौन उत्पीड़न जैसी घटनाओं से बचाव के उपाय बताए। उन्होंने कर्मियों को बच्चों के लिए सुरक्षित वातावरण तैयार करने और संकट की स्थिति में सजग रहने के लिए प्रेरित किया। प्राचार्य डॉ. एएस गंगवार ने कहा कि तनावमुक्त कार्यस्थल किसी भी संस्थान की प्रगति का आधार होता है। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक एवं सहयोगी कर्मी संस्थान की रीढ़ हैं और उनके मानसिक स्वास्थ्य व सामाजिक सुरक्षा को लेकर विद्यालय पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने बच्चों की सुरक्षा और कर्मियों के कल्याण को विद्यालय की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल बताया।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top