लोहरदगा|उपायुक्त-सह- अध्यक्ष, आपदा प्रबंधन प्राधिकार, संदीप कुमार मीना की अध्यक्षता में जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकार की बैठक हुई। जिसमें प्राकृतिक आपदा से प्रभावित व्यक्तियों व पशुओं से संबंधित कुल 46 मामलों पर चर्चा हुई। प्राप्त अभिलेखों को अनुग्रह अनुदान राशि के भुगतान हेतु स्वीकृति प्रदान की गई। बैठक में सड़क दुर्घटना के 10, वज्रपात (व्यक्ति) से क्षति के 14, वज्रपात (पशु) से क्षति के 18, पानी में डूबने के 03, आंधी-तूफान से मकान क्षति का 01 मामला शामिल रहा। उपायुक्त ने अपर समाहर्ता को आपदा-प्रभावितों को नियमानुसार अनुग्रह अनुदान राशि का भुगतान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। आपदा से संबंधित मामलों का त्वरित निष्पादन करने का भी निर्देश दिया।
Source link