![]()
तेलो | चंद्रपुरा प्रखंड कार्यालय सभागार में मंगलवार को जी राम जी योजना के क्रियान्वयन को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता बीडीओ ईश्वर दयाल महतो ने की। बैठक में प्रखंड की सभी पंचायतों में योजना के तहत चल रहे कार्यों की बिंदुवार समीक्षा की गई। बीडीओ ने बीपीओ, एईई, जेईई, रोजगार सेवकों एवं अन्य कर्मियों से अब तक हुई प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि सरकार की महत्वाकांक्षी जी राम जी योजना का उद्देश्य अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचाना है। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी कार्य निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरे किए जाएं। उन्होंने लंबित कार्यों को शीघ्र पूरा करने और नए लक्ष्यों को समय पर हासिल करने का निर्देश दिया। साथ ही योजना से संबंधित सभी दस्तावेजों को अद्यतन रखने तथा लाभुकों के चयन में पूरी पारदर्शिता बरतने को कहा। बैठक में राजकिशोर महतो, दीपक महतो, सूर्य प्रकाश, सुदेश महतो, मो. सिद्दीकी आदि उपस्थित थे।
Source link