भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

तकनीक का उपयोग जरूरत के अनुसार और संतुलित तरीके से हो :...




गुमला|ब्रह्माकुमारी संस्थान के तत्वावधान में कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में डिजिटल डिटॉक्स और नैतिक मूल्य उत्थान पर कार्यक्रम हुआ। कोलकाता से राजयोग शिक्षिकाएं बीके चंद्रा और बीके अंजना कार्यक्रम में शामिल हुईं। बीके चंद्रा ने छात्राओं को मोबाइल, इंटरनेट और सोशल मीडिया के अत्यधिक उपयोग से होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में बताया। कहा कि तकनीक का उपयोग जरूरत के अनुसार और संतुलित तरीके से होना चाहिए। उन्होंने डिजिटल डिटॉक्स को पढ़ाई और मानसिक स्वास्थ्य के लिए जरूरी बताया। उन्होंने छात्राओं को रोजमर्रा की दिनचर्या में ध्यान अभ्यास जोड़ने की सलाह दी गई। कार्यक्रम में आत्मविश्वास, आत्मअनुशासन, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक सोच के विकास पर चर्चा हुई।विद्यालय की छात्राओं ने कार्यक्रम में भाग लिया। ध्यान अभ्यास का सत्र भी कराया गया, जिसमें छात्राओं और शिक्षकों ने अनुभव साझा किए। कार्यक्रम का संदेश राजकीय उच्च विद्यालय के विद्यार्थियों और कर्मचारियों तक भी पहुंचाया गया। वहां भी नैतिक मूल्यों के संवर्धन और मानसिक सशक्तिकरण के लिए राजयोग मेडिटेशन को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने की बात कही गई। आयोजन में बीके ममता और राजेश भाई सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं और कर्मचारियों ने सहयोग किया। लोहरदगा|भंडरा प्रखंड के बड़गाई गांव में हुई दोहरी हत्या की घटना ने बड़गाई निवासी ओम प्रकाश के पुत्र अरुण कुमार राणा तथा भोला ठाकुर की पुत्री नेहा कुमारी की नृशंस हत्या ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। घटना की जानकारी होने पर जय श्रीराम समिति के जिला संरक्षक एवं पदाधिकारी बड़गाई गांव पहुंचे। जहां उन्होंने पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की। साथ ही इस कठिन समय में हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि इस दुख की घड़ी में पूरा समाज पीड़ित परिवारों के साथ खड़ा है और उन्हें न्याय दिलाने के लिए हर स्तर पर आवाज उठाई जाएगी। समिति के जिला संरक्षक सुषमा सिंह ने कहा कि इस प्रकार की जघन्य घटना किसी भी सभ्य समाज के लिए अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाना चाहिए। जिला संरक्षक लक्ष्मी भगत ने कहा कि पीड़ित परिवारों को शीघ्र न्याय मिले और अपराधियों को कठोर से कठोर सजा दी जाए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। जिला पदाधिकारी रामकुमार साहू ने कहा कि यह घटना प्रशासन के लिए गंभीर चुनौती है। उन्होंने राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से इस मामले पर स्वयं संज्ञान में लेते हुए त्वरित एवं निष्पक्ष जांच कराने तथा दोषियों की जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित करने की मांग की।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top