भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

ताड़ेया में एक सप्ताह में दो मासूमों की मौत, सहिया की सूचना...



आनंदपुर| रोबोकेरा थाना अंतर्गत रूंगीकोचा पंचायत के तेताडी गांव के मैदान टोला में जहरीले सांप के काटने से एक महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान पिंकी भेंगरा (35 वर्ष), पति नामजन भेंगरा, के रूप में हुई है। घटना से गांव में शोक का माहौल है। नोवामुंडी| जिले के नोवामुंडी प्रखंड अंतर्गत दुधबिला पंचायत के ताड़ेया गांव के हमसदा टोला में मलेरिया तेजी से पैर पसार रहा है। इस गांव में पिछले एक सप्ताह के भीतर दो मासूम बच्चों की जान जा चुकी है, जबकि आधा दर्जन से अधिक बच्चे जिंदगी और मौत से जूझ रहे हैं। ग्रामीण सहिया के अनुसार मलेरिया की चपेट में आने से जान गंवाने वाले मासूमों में कृष्णा सिरका का 2 वर्षीय बेटा दामू सिरका (निधन 24 जुलाई) और बामिया सिरका की ढाई वर्षीय बेटी रासी सिरका (निधन 28 जुलाई की रात) शामिल हैं। इसके अलावा गांव के जुरा सिरका के एक ही परिवार के तीन बच्चे, दामू सिरका (3 वर्ष), राधी सिरका (4 वर्ष) और मानसिंह सिरका (8 वर्ष) मलेरिया से पीड़ित हैं। वहीं दिउरी साईं की चांदनी सिरका, मनीषा सिरका, बेहरा साईं की जेना सिरका, आशिक सिरका और नानिका सिरका गंभीर रूप से बीमार हैं। गोपाल सिरका अपनी 2 वर्षीय बेटी रानी सिरका को इलाज के लिए नोवामुंडी ले गए हैं। गांव की सहिया लक्ष्मी केराई ने दोनों मौतों की पुष्टि करते हुए बताया कि मलेरिया किट से जांच में दोनों बच्चे पॉजिटिव पाए गए थे। सहिया ने 27 जुलाई को नोवामुंडी सीएचसी में आयोजित बैठक के दौरान एमपीडब्ल्यू राजू को गांव में मलेरिया फैलने की जानकारी दी थी, लेकिन स्वास्थ्य विभाग ने कोई टीम नहीं भेजी। गांव में बचे 10 किट से जब गुरुवार को जांच की गई तो 4 लोग मलेरिया पॉजिटिव पाए गए।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top