भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

ताराटांड़ के जंगल में बैठकर लोगों से ठगी कर रहे 5 शातिर...




भास्कर न्यूज| गिरिडीह गिरिडीह पुलिस ने ताराटांड़ थाना क्षेत्र में एक बड़े साइबर नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने ताराटांड़ मध्य विद्यालय के पीछे जंगल में छिपकर देश भर के लोगों को चूना लगा रहे 5 शातिर साइबर अपराधियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। शुक्रवार को पपरवाटांड़ स्थित कार्यालय में प्रेस वार्ता के दौरान एसपी डॉ. बिमल कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर साइबर थाना पुलिस ने यह बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने इनके पास से ठगी में इस्तेमाल होने वाले मोबाइल, सिम कार्ड, लैपटॉप और बाइक जब्त की है। अपराधियों के खिलाफ साइबर थाना में कांड संख्या-21/2026 दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया है। गिरफ्तार पांच अपराधियों में दो अशोक कुमार मंडल व बबलू कुमार मंडल हिस्ट्रीशीटर ठग है। जो पहले भी साईबर अपराध में जेल जा चुका है। पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस के सामने साइबर ठगी के खेल का पूरा खुलासा किया। ये अपराधी आम लोगों को झांसे में लेने के लिए कस्टमर सपोर्ट एपीके और वाईफाई एपीके नाम से फर्जी फाइलें (लिंक) भेजते थे। जैसे ही कोई यूजर इन ऐप्स को अपने फोन में डाउनलोड करता, अपराधियों को उनके मोबाइल का पूरा एक्सेस मिल जाता था। आसानी से उनके बैंक खातों में सेंध लगा देते थे। एसपी के निर्देश पर साइबर थाना प्रभारी सह पुलिस निरीक्षक रामेश्वर भगत के नेतृत्व में एक स्पेशल टीम का गठन किया गया था। इस टीम में पुलिस निरीक्षक चंद्रनाथ उरांव, पुनीत कुमार गौतम, सहायक अवर निरीक्षक गुंजन कुमार, गजेंद्र कुमार, हवलदार अमरनाथ प्रसाद, आरक्षी संदीप कुमार वर्मा, भूपाल मंडल और पुलिस लाइन का सशस्त्र बल शामिल था। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पूरे जंगल की घेराबंदी की और इन्हें भागने का मौका नहीं दिया। अपराधियों का प्रोफाइल: -जनार्दन मंडल (26 वर्ष): पिता- टुनटुन मंडल, ग्राम- कोरबंधा, ताराटांड़।-अशोक कुमार (24 वर्ष): पिता- जुगल मंडल, ग्राम- झीतरी, ताराटांड़। (यह आरोपी साल 2020 में भी साइबर ठगी के केस में जेल जा चुका है)।-बबलू कुमार मंडल (36 वर्ष): पिता- होरील मंडल, ग्राम- कोरबंधा, ताराटांड़। (इसका पुराना आपराधिक इतिहास है, यह 2016 और 2020 में भी जेल की हवा खा चुका है)। -दीपक कुमार मंडल : पिता- तालेबर मंडल,। -विष्णु कुमार ताराटांड़।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top