भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

तीन माह से वेतन नहीं:चतरा के शिक्षकों ने चेताया… वेतन नहीं तो...




झारखंड में हुए ट्रेजरी घोटाले का असर शिक्षा विभाग पर भी दिख रहा है। जिले के हाईस्कूल और प्लस टू स्कूलों के 742 शिक्षकों को तीन महीने से वेतन नहीं मिला है। शिक्षकों ने चेताया है कि अगर जल्दी ही वेतन का भुगतान नहीं हुआ तो वे जनगणना कार्य का बहिष्कार करेंगे। शिक्षकों ने आरोप लगाया कि कागजात के नाम पर उन्हें बेवजह परेशान किया जा रहा है। पहले उनसे निर्धारित प्रारूप में पदस्थापना विवरणी मांगी गई। फिर हेडमास्टर के घोषणा पत्र के साथ रजिस्टर जमा कराने को कहा गया। इसके बाद कोषागार भेजने के लिए पत्र और सेवा पुस्तिका जमा करने का निर्देश दिया गया। सभी दस्तावेज जमा करने के बाद भी वेतन का भुगतान नहीं हुआ। इधर जिला शिक्षा पदाधिकारी दिनेश मिश्रा ने कहा कि शिक्षकों के दस्तावेजों की जांच की जा रही है। कुछ शिक्षकों ने समय पर दस्तावेज जमा नहीं कराया। अब जांच प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। एक-दो दिन में ये दस्तावेज ट्रेजरी भेज दिए जाएंगे।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top