भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

तेज आवाज के साथ जमीन धंसी, घरों में आईं दरारें:कुसुंडा के गोधर...




धनबाद के केंदुआडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत कुसुंडा के गोधर 6 नंबर एरिया स्थित सब स्टेशन के पीछे सोमवार को अचानक भू-धसान हुआ। तेज धमाके के साथ जमीन धंस गई और वहां एक बड़ा गोफ बन गया। इस घटना से आसपास के तीन घरों में दरारें आ गईं, जिससे इलाके में दहशत फैल गई। घटना के तुरंत बाद, स्थानीय लोग अपने-अपने घरों से सामान निकालकर सुरक्षित स्थानों की ओर भागने लगे। लोगों ने बताया कि जमीन धंसने के बाद इलाके से जहरीली गैस का रिसाव भी हो रहा है, जिससे भय का माहौल और बढ़ गया है। सूचना मिलने पर केंदुआडीह थाना प्रभारी प्रमोद पाण्डेय मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (बीसीसीएल) प्रबंधन ने इस क्षेत्र को डेंजर जोन घोषित कर दिया है। स्थानीय ग्रामीणों ने इस घटना के लिए बीसीसीएल प्रबंधन की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराया है। उनका आरोप है कि गोधर इलाके में पहले भी कई बार भू-धसान की घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं निकाला गया है। पीड़ित शिवनंदन पासवान और पार्वती देवी ने प्रशासन एवं बीसीसीएल से सुरक्षित स्थान पर आवास उपलब्ध कराने की मांग की है। ग्रामीणों के अनुसार, गोधर इलाके में लगभग 250 परिवार रहते हैं, जिनकी जान लगातार हो रहे भू-धसान से जोखिम में है। लोगों में इस बात को लेकर भी नाराजगी है कि घटना के काफी देर बाद तक न तो बीसीसीएल प्रबंधन और न ही प्रशासन के अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top