भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक को मारी टक्कर:पलामू में पिता के साथ...




पलामू जिले के पाटन थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में सात वर्षीय बच्ची की मौत हो गई, जबकि उसके पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा कारीआहर गांव के पास उस समय हुआ, जब पिता-पुत्री बाइक से घर लौट रहे थे। जानकारी के अनुसार, तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बच्ची ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि पिता घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। ससुराल से लौटने के दौरान हुआ हादसा बताया जा रहा है कि पड़वा थाना क्षेत्र के लामी पतरा गांव निवासी मंगल सिंह (35) अपनी बेटी के साथ पाटन थाना क्षेत्र के कारीआहर गांव स्थित ससुराल गए थे। रात में दोनों बाइक से वापस घर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने सामने से आकर उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग तत्काल घटनास्थल पर पहुंच गए। स्थानीय लोगों ने पहुंचाया अस्पताल घटना के बाद स्थानीय लोगों ने मानवता दिखाते हुए घायल मंगल सिंह को तुरंत मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है। चिकित्सकों के अनुसार, उनकी स्थिति फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है। वहीं, बच्ची की मौत से परिवार में मातम का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने जब्त की स्कॉर्पियो घटना की सूचना मिलते ही अस्पताल पुलिस चौकी की टीम सक्रिय हुई और घायल मंगल सिंह से पूरे मामले की जानकारी ली। पाटन थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दुर्घटनाग्रस्त स्कॉर्पियो को जब्त कर लिया है। पुलिस अब वाहन मालिक और चालक की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच जारी है। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top