भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

दिल्ली पुलिस ने मांगी जेल में बंद लॉरेंस बिश्नोई के मुलाकातियों की...


Last Updated:

दिल्ली पुलिस ने साबरमती जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के मुलाकातियों की लिस्ट मांगी है. फिरौती और फायरिंग मामलों में गैंग का नाम आने के बाद यह जांच की जा रही है. पुल‍िस ये पता लगा रही है क‍ि क्‍या ये लॉरेंस के ही गुर्गे हैं या कोई और इसका फायदा उठा रहा है.

दिल्ली पुलिस ने मांगी जेल में बंद लॉरेंस बिश्नोई के मुलाकातियों की लिस्टZoom

दिल्ली पुलिस ने मांगी जेल में बंद लॉरेंस बिश्नोई के मुलाकातियों की लिस्ट, गैंग को लेकर हो सकता है बड़ा खुलासा.

दिल्ली पुलिस गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को लेकर गहराई से तहकीकात में जुट गई है. इसी को लेकर पुलिस ने गुजरात की साबरमती जेल में बन्द कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई से मिलने वाले मुलाकातियों की लिस्ट जेल प्रसाशन से मांगी है.

सूत्रों के मुताबिक हाल ही में लॉरेंस बिश्नोई के नाम से दिल्ली के निहाल विहार में एक प्राइवेट अस्पताल के मालिक से 20 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी गई थी. कॉल करने वाले ने खुद को लॉरेंस गैंग से जुड़ा हुआ गैंगस्टर बताया था. इतना ही नहीं पिछले कुछ दिनों में दिल्ली में ऐसी कई वारदातें भी हुई हैं, जिनमें लॉरेंस का नाम सामने आ चुका है.

इसके अलावा बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ पर हुई हाई फायरिंग में भी लॉरेंस गैंग का नाम सामने आया था. बिश्नोई गैंग से जुड़े अनिल पंडित ने फायरिंग को लेकर सोशल मीडिया पर एक ऑडियो शेयर किया था. उसने ये भी कहा था कि कई दूसरे बड़े बॉलीवुड एक्टर्स भी लॉरेंस गैंग के टारगेट पर थे जिसको लेकर उनके घरों की सुरक्षा भी बढ़ाई गई थी.

दिल्ली पुलिस के सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक अब साबरमती जेल प्रशासन से दिल्ली पुलिस ने लॉरेंस से मिलने आने वाले मुलाकातियों या वो लोग जो लॉरेंस से मिल चुके है या मिलना चाहते हैं. उनकी लिस्ट और बैकग्राउंड मांगा है ताकि ये पता लगाया जा सके कि जेल में बैठकर लॉरेंस किस तरह से अपने गैंग को चला रहा है, क्या उससे मिलने आने वाले लोग उसके मैसेज को बाहर लाकर डर का माहौल बना रहे हैं या लॉरेंस के नाम का इस्तेमाल कोई और कर रहा है.

आपको बता दे लॉरेंस बिश्नोई पिछले काफी समय से साबरमती जेल में बन्द है और गृह मंत्रालय के आदेश के मुताबिक फिलहाल किसी राज्य की पुलिस उसकी कस्टडी नही ले सकती, किसी को पूछताछ करनी हो तो साबरमती जेल में ही जाकर लॉरेंस से पूछताछ की जा सकती है.

About the Author

प्रिया गौतमSenior Correspondent

Priya Gautam is an accomplished journalist currently working with Hindi.News18.com with over 14 years of extensive field reporting experience. Previously worked with Hindustan times group (Hindustan Hindi) and …

और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top