भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

मलेरिया व पीलिया से 4 वर्षीय सबर बच्चे की मौत:जमशेदपुर; बोड़ाम के...




बोड़ाम प्रखंड के कोयरा गांव स्थित बाधाडीह सबर टोला में मलेरिया का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार देर रात सुरेंद्र सबर के चार वर्षीय बेटे संजीव सबर की बुखार और पीलिया से मौत हो गई। परिजनों के अनुसार, संजीव करीब एक माह पहले मलेरिया से पीड़ित हुआ था। इसके बाद उसे पीलिया हो गया था। नीमडीह के एक निजी चिकित्सक से उसका इलाज चल रहा था। वह चार भाइयों में तीसरे नंबर पर था। उसके अन्य भाई भी बुखार से पीड़ित हैं। टोला में दो अन्य बच्चों की हालत गंभीर है, जबकि एक दर्जन से अधिक लोग मलेरिया से पीड़ित बताए जा रहे हैं। सूचना मिलने पर रविवार दोपहर करीब तीन बजे पटमदा सीएचसी प्रभारी डॉ. आरके सिंह ने दोनों गंभीर बच्चों को एमजीएम अस्पताल पहुंचाने के लिए एंबुलेंस भेजी, लेकिन परिजन उन्हें अस्पताल ले जाने को तैयार नहीं हुए। मलेरिया के साथ पीलिया होने पर बढ़ जाता है खतरा मलेरिया मादा एनोफिलीज मच्छर के काटने से फैलता है। इसके संक्रमण में बुखार, ठंड लगना, पसीना आना, सिरदर्द और कमजोरी जैसे लक्षण दिखाई देते हैं। पीलिया होने पर त्वचा और आंखों में पीलापन, पेशाब का रंग गहरा होना और कमजोरी जैसे लक्षण दिख सकते हैं। बचाव के लिए जरूरी सावधानियां सोते समय मच्छरदानी का इस्तेमाल करें {घर और आसपास पानी जमा न होने दें {पूरे शरीर को ढकने वाले कपड़े पहनें {बुखार आने पर तत्काल मलेरिया की जांच कराएं।{पूरा इलाज कराएं।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top