भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

दिल्ली-NCR में अगले 24 घंटे भयंकर आंधी-तूफान का अलर्ट, तेज हवाओं से...


होमवीडियोदेश

Weather Update Today: दिल्ली-NCR में अगले 24 घंटे भयंकर आंधी-तूफान का अलर्ट, तेज हवाओं से मचेगा कहर

X

title=

Weather Update Today: दिल्ली-NCR में अगले 24 घंटे भयंकर आंधी-तूफान का अलर्ट, तेज हवाओं से मचेगा कहर

 

arw img

Delhi Weather Update: दिल्ली जो पिछले कई दिनों से भीषण गर्मी और झुलसा देने वाली धूप से परेशान थी, वहां अचानक मौसम ने ऐसा पलटा मारा कि लोग हैरान रह गए. सुबह-सुबह आसमान में घने काले बादल छा गए, तेज हवाएं चलने लगीं और कई इलाकों में झमाझम बारिश शुरू हो गई. दिल्ली-एनसीआर का पूरा मौसम कुछ ही घंटों में बदल गया. जहां तापमान 44 से 45 डिग्री तक पहुंच गया था, वहीं बारिश और हवाओं ने लोगों को बड़ी राहत दी. नोएडा, गुरुग्राम, गाजियाबाद और फरीदाबाद में भी हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई. कई जगह बिजली चमकती नजर आई और मौसम सुहावना हो गया. मौसम विभाग (IMD) ने 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक की तेज हवाओं और थंडरस्टॉर्म का अलर्ट जारी किया है. इसे वेस्टर्न डिस्टर्बेंस और मानसून की बढ़ती गतिविधि का असर बताया जा रहा है. हालांकि राहत अस्थायी है। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक आने वाले दिनों में तापमान फिर बढ़ सकता है. यानी दिल्ली का मौसम अभी ‘ट्रांजिशन फेज’ में है ना पूरी तरह गर्मी खत्म हुई है, ना ही मानसून पूरी तरह सक्रिय हुआ है. फिलहाल दिल्लीवासी इस अचानक बदले मौसम का आनंद भी ले रहे हैं और अलर्ट के चलते सतर्क भी हैं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top