![]()
धनबाद में असम की एक युवती के साथ रेप की कोशिश की गई। युवती अपनी सहेलियों के साथ मुंबई जा रही थी, लेकिन धनबाद स्टेशन पर उसकी ट्रेन छूट गई। पिछले दो दिनों से वह स्टेशन के आसपास रह रही थी। इसी दौरान उसकी मुलाकात स्टेशन के पास एक होटल में काम करने वाले राजू साव से हुई। आरोप है कि राजू साव ने उसे घरेलू काम दिलाने का भरोसा दिया। इस बहाने उसे अपने जाल में फंसा लिया। सहाय स्थिति में फंसी युवती को आरोपी ने मदद का झांसा देकर गोविंदपुर स्थित एक फ्लैट तक पहुंचा दिया। जहां उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश की गई। मामला जिले के गोविंदपुर थाना क्षेत्र का है। खबर से जुड़ी तस्वीरें देखें…. शोर मचाने पर बची जान युवती के अनुसार, उसे आपणो घर सोसाइटी के एक फ्लैट में भेजा गया। जहां साफ-सफाई के बहाने बुलाया गया था। फ्लैट मालिक अक्षय अग्रवाल ने उसके साथ अश्लील हरकतें शुरू कर दी। जबरन संबंध बनाने का प्रयास किया। युवती ने साहस दिखाते हुए विरोध किया। किसी तरह खुद को छुड़ाकर फ्लैट से बाहर निकल आई। बाहर आते ही उसने शोर मचाया, जिसे सुनकर सोसाइटी के लोग और स्थानीय निवासी मौके पर पहुंचे। लोगों ने तत्परता दिखाते हुए राजू साव को पकड़ लिया, जबकि उसका एक अन्य साथी मौके से फरार हो गया। पुलिस जांच में जुटी, पीड़िता सदमे में सूचना मिलते ही गोविंदपुर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और फ्लैट की तलाशी ली। तलाशी के दौरान कमरे से शराब की बोतलें भी बरामद की गईं। पुलिस ने युवती के आरोपों के आधार पर राजू साव को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है, जबकि फरार आरोपी की तलाश जारी है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, पीड़िता फिलहाल शारीरिक और मानसिक रूप से काफी परेशान है, जिसके कारण उसका विस्तृत बयान अभी दर्ज नहीं हो सका है। उसका मोबाइल फोन भी खो गया है। जिससे परिजनों से संपर्क करने में दिक्कत हो रही है। पुलिस का कहना है कि पीड़िता का बयान दर्ज होते ही आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Source link