भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

धनबाद में बुजुर्ग की मदद करना पड़ा भारी:विरोध करने पर युवक पर...




धनबाद के भूली थाना क्षेत्र के पांडरपाला में एक बुजुर्ग के साथ हो रही बदसलूकी का विरोध करना एक युवक को भारी पड़ गया। जानकारी के अनुसार, कुछ युवक इलाके में एक बुजुर्ग के साथ अभद्र व्यवहार कर रहे थे। इसी दौरान राजा उर्फ अरवाज नामक युवक ने आगे बढ़कर उन्हें रोकने और समझाने की कोशिश की। लेकिन यह हस्तक्षेप आरोपितों को नागवार गुजरा और देखते ही देखते मामला हिंसक हो गया। पीछे से चाकू मारकर किया घायल प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, राजा उर्फ अरवाज के समझाने से नाराज दो युवकों ने अचानक उस पर पीछे से चाकू से हमला कर दिया। हमला इतना अचानक और तेज था कि युवक को संभलने का मौका नहीं मिला। चाकू लगते ही वह गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा। जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत हिम्मत दिखाते हुए घायल युवक को उठाया और बिना देर किए इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में चल रहा इलाज घायल युवक को तत्काल शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (SNMMCH) में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलते ही भूली ओपी पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की है। आरोपित युवकों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top