भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

देखिए कैसे तैयार होता है ब्रांडेड अंडरवियर, पलामू की महिलाएं बन रही...


Last Updated:

निखत परवीन बताती हैं कि एक अंडरवियर को पूरी तरह तैयार करने में करीब 13 लोगों की टीम मिलकर काम करती है. कुल 11 मशीनों की मदद से यह उत्पादन किया जा रहा है. महिलाओं को रोजगार देने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से लिजर एंड लाइफ स्टाइल कंपनी के साथ एमओयू कर इस यूनिट की शुरुआत की गई थी.

ख़बरें फटाफट

पलामू: सरकार जहां महिलाओं को आत्मनिर्भर और आजीविका से जोड़ने के लिए लगातार प्रयास कर रही है, वहीं पलामू में इसकी एक शानदार तस्वीर देखने को मिल रही है. जिला प्रशासन की पहल पर शुरू किए गए कोयल अपेरल पार्क में अब महिलाएं ब्रांडेड पुरुष अंडरगार्मेंट्स तैयार कर रही हैं. यहां देश की चर्चित डिक्सी कंपनी के अंडरगार्मेंट्स बनाए जा रहे हैं, जिससे दर्जनों महिलाओं को रोजगार और आत्मनिर्भरता की नई राह मिली है.

दरअसल, कोयल अपेरल पार्क में फिलहाल 55 महिलाएं काम कर रही हैं. यहां तैयार होने वाले अंडरगार्मेंट्स की मांग बाजार में लगातार बढ़ रही है. सुपरवाइजर निखत परवीन बताती हैं कि डिक्सी कंपनी के लिए रायपुर से कपड़े मंगाए जाते हैं और फिर पलामू में उन्हें आधुनिक मशीनों के जरिए तैयार किया जाता है. रोजाना करीब 2000 पीस अंडरगार्मेंट्स का उत्पादन किया जा रहा है. इस काम से जुड़ी महिलाओं को हर महीने लगभग 6 हजार रुपए तक की आमदनी हो रही है.

उन्होंने बताया कि अंडरवियर तैयार करने की प्रक्रिया काफी दिलचस्प और तकनीकी है. इसकी शुरुआत कपड़ों की कटिंग से होती है. कटिंग के बाद अलग-अलग हिस्सों को मशीनों पर तैयार किया जाता है. सबसे पहले मोहरी बनाई जाती है, फिर पॉकेट तैयार किया जाता है। इसके बाद ओवरलॉक की प्रक्रिया होती है, जिससे कपड़ों की सिलाई मजबूत हो सके. फिर बाई शेप और एसएफ जैसी प्रक्रियाओं से गुजरते हुए कपड़े को अंतिम आकार दिया जाता है. मशीनों की मदद से सभी हिस्सों को जोड़ा जाता है और फिर उसमें इलास्टिक लगाया जाता है. डबल इलास्टिक लगाने के बाद अंडरवियर को आगे भेजा जाता है, जहां आयरन कर उसकी फिनिशिंग की जाती है और फिर पैकिंग कर बाजार के लिए तैयार किया जाता है.

निखत परवीन बताती हैं कि एक अंडरवियर को पूरी तरह तैयार करने में करीब 13 लोगों की टीम मिलकर काम करती है. कुल 11 मशीनों की मदद से यह उत्पादन किया जा रहा है. महिलाओं को रोजगार देने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से लिजर एंड लाइफ स्टाइल कंपनी के साथ एमओयू कर इस यूनिट की शुरुआत की गई थी. अब यह पहल ग्रामीण महिलाओं के लिए रोजगार और सम्मान का नया जरिया बन गई है.

आगे कहा कि इस तरह के अपेरल पार्क ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में अहम भूमिका निभा सकते हैं. इससे महिलाओं को गांव में ही रोजगार मिल रहा है और वे आत्मनिर्भर बनकर परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत कर रही हैं. पलामू का कोयल अपेरल पार्क आज महिला सशक्तिकरण की एक नई मिसाल बन चुका है.

About the Author

Rajneesh Singh

जी न्यूज, इंडिया डॉट कॉम, लोकमत, इंडिया अहेड, न्यूज बाइट्स के बाद अब न्यूज 18 के हाइपर लोकल सेगमेंट लोकल 18 के लिए काम कर रहा हूं. विभिन्न संस्थानों में सामान्य खबरों के अलावा टेक, ऑटो, हेल्थ और लाइफ स्टाइल बीट…और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top