भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

देवघर में श्रद्धालुओं की गाड़ी से 16 बैग चोरी:पटना से आए श्रद्धालुओं...




देवघर में बाबा बैद्यनाथ धाम दर्शन करने आए पटना के श्रद्धालुओं के साथ चोरी की बड़ी वारदात हुई है। शहर के नेहरू पार्क पार्किंग स्थल पर खड़ी उनकी गाड़ी से 16 बैग चोरी हो गए। इस घटना के बाद श्रद्धालुओं ने जमकर हंगामा किया। यह घटना गुरुवार को हुई। चोरी हुए बैगों में लैपटॉप, मोबाइल फोन, नकद राशि, महत्वपूर्ण दस्तावेज और अन्य कीमती सामान शामिल थे, जिनकी कुल अनुमानित कीमत 10 से 12 लाख रुपए बताई जा रही है। श्रद्धालुओं ने अपने बैग और अन्य सामान गाड़ी के भीतर ही छोड़ दिया था पटना के एक निजी कंपनी के लगभग 20 कर्मचारी बाबा बैद्यनाथ धाम में पूजा-अर्चना के लिए देवघर आए थे। सभी ने अपनी गाड़ी नेहरू पार्क स्थित पार्किंग में खड़ी की और मंदिर दर्शन के लिए चले गए। श्रद्धालुओं ने अपने बैग और अन्य सामान गाड़ी के भीतर ही छोड़ दिए थे। पूजा के बाद लौटने पर जब उन्होंने गाड़ी की जांच की, तो पाया कि उसमें रखे 20 में से 16 लोगों के बैग गायब थे। बैग चोरी होने की सूचना मिलते ही श्रद्धालुओं में भारी आक्रोश फैल गया। मौके पर काफी देर तक अफरातफरी और हंगामा होता रहा। श्रद्धालुओं ने गाड़ी के चालक पर लापरवाही बरतने और संदेह व्यक्त किया है। इसके साथ ही, कुछ लोगों ने पार्किंग स्थल की सुरक्षा व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल उठाए। घटना की जानकारी मिलने पर बाबा मंदिर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। श्रद्धालुओं ने बताया कि नेहरू पार्क पार्किंग परिसर में पुलिस आवास और एक कंट्रोल रूम भी मौजूद है। इसके बावजूद इतनी बड़ी चोरी की घटना होना सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर प्रश्नचिह्न लगाता है। श्रद्धालुओं का आरोप है कि वे पहले कंट्रोल रूम गए थे, लेकिन वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने उन्हें थाने में शिकायत दर्ज कराने को कहा। इसके बाद सभी श्रद्धालु सीधे बाबा मंदिर थाना पहुंचे और लिखित शिकायत दर्ज कराकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस अब आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और चोरी में शामिल आरोपियों की पहचान करने का प्रयास कर रही है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top