भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

ब्रिटिश दौर से कायम है जमशेदपुर के इस रॉयल क्लब का रुतबा,...


Last Updated:

Jamshedpur’s United Club: हर शहर में कुछ ऐसे इलीट क्लब होते हैं, जो वहां की शानो-शौकत और गौरवशाली इतिहास को बयां करते हैं. इसी क्रम में आता है जमशेदपुर का यूनाइटेड क्लब. इसकी स्थापना साल 1911 में टाटा स्टील ने की थी. आज भी इस क्लब की मेंबरशिप पाना आम लोगों के लिए सपना है. लाखों रुपये चुकाने के बाद भी सदस्यता मिल जाए, यह जरूरी नहीं.

यूनाइटेड क्लब की स्थापना साल 1911 में टाटा स्टील द्वारा की गई थी. इसका उद्देश्य शहर के लोगों के लिए मनोरंजन, खेल और सामाजिक मेल-जोल की एक खास जगह तैयार करना था. कहा जाता है कि जमशेदजी टाटा के विजन के अनुसार इस क्लब को विकसित किया गया, ताकि लोग एक साथ मिलकर सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों का हिस्सा बन सकें. आज 100 साल से भी ज्यादा समय बाद यह क्लब जमशेदपुर की सबसे प्रतिष्ठित जगहों में गिना जाता है.

अगर मेंबरशिप की बात करें तो आज यह क्लब आम लोगों के लिए काफी प्रीमियम माना जाता है. स्थानीय चर्चाओं और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के अनुसार सामान्य लोगों के लिए इसकी मेंबरशिप करीब 15 लाख से 18 लाख रुपये तक बताई जाती है. हालांकि क्लब की ओर से आधिकारिक फीस सार्वजनिक नहीं की गई है और चयन प्रक्रिया के बाद ही सदस्यता दी जाती है.

आज यूनाइटेड क्लब सिर्फ एक क्लब नहीं, बल्कि जमशेदपुर की विरासत और शान का प्रतीक बन चुका है. शहर आने वाले लोग इसकी खूबसूरती और इतिहास को देखने जरूर पहुंचते हैं. आधुनिक दौर में भी यह क्लब अपनी पुरानी रॉयल पहचान को कायम रखे हुए है और लोगों के बीच खास आकर्षण का केंद्र बना हुआ है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

फैसिलिटी की बात करें तो यूनाइटेड क्लब में स्विमिंग पूल, जिम, टेबल टेनिस, लॉन टेनिस कोर्ट, बैडमिंटन, वॉलीबॉल, बिलियर्ड्स, स्नूकर, लाइब्रेरी, मूवी थिएटर, बच्चों के खेलने की जगह, रेस्टोरेंट, बार, बैंक्वेट हॉल और गेस्ट हाउस जैसी कई आधुनिक सुविधाएं मौजूद हैं. यहां समय-समय पर सांस्कृतिक कार्यक्रम, फेस्टिव सेलिब्रेशन और स्पोर्ट्स एक्टिविटी भी आयोजित की जाती है.

क्लब की लाल रंग की इमारत और अंग्रेजों के जमाने की डिजाइन आज भी लोगों को आकर्षित करती है. अंदर प्रवेश करते ही ऐसा महसूस होता है मानो कोई शाही दुनिया में आ गया हो. यहां बड़े-बड़े लॉन, क्लासिक हॉल और शांत वातावरण लोगों को अलग ही अनुभव देते हैं. यही कारण है कि शहर के बड़े आयोजन, कॉर्पोरेट मीटिंग और सामाजिक कार्यक्रम यहां आयोजित किए जाते हैं.



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top