भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

महाराष्‍ट्र में जहरीली शराब पीने से 15 लोगों की मौत, कई की...


Last Updated:

Marashatra Hooch Tragedy: जहरीली शराब ने एक बार फिर से तांडव मचाया है. इस बार बिहार नहीं, बल्कि महाराष्‍ट्र में जहरीली शराब पीने से 15 लोगों की मौत खबर सामने आई है. जहरीली शराब से इतनी बड़ी संख्‍या में लोगों के मारे जाने की घटना से स्‍थानीय प्रशासन सकते में है. हालांकि, इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है.

महाराष्‍ट्र में जहरीली शराब पीने से 15 लोगों की मौत, कई की हालत गंभीरZoom

महाराष्‍ट्र में जहरीली शराब पीने से 15 लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई अन्‍य की हालत गंभीर बताई जा रही है. (फाइल फोटो/Reuters)

Marashatra Hooch Tragedy: महाराष्‍ट्र में चौंकाने वाली घटना सामने आई है. पुणे और पिंपरी-चिंचवाड़ में जहरीली शराब पीने से कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्‍य की हालत गंभीर बताई जा रही है. पिंपरी-चिंचवाड़ के दापोडी और फुगेवाड़ी इलाके में आठ लोगों ने दम तोड़ा, जबकि पुणे के काले पड़ल इलाके में तीन और हडपसर इलाके में दो लोगों की मौत हुई. घटना के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया है और प्रभावित इलाकों में जांच तेज कर दी गई है. प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि जहरीली शराब आरोपी योगेश वानखेडे ने तैयार की थी, जो कथित तौर पर अवैध शराब कारोबार से जुड़ा हुआ है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. उसके खिलाफ पहले से भी कई आपराधिक मामले दर्ज बताए जा रहे हैं.

About the Author

Manish Kumar

बिहार, उत्‍तर प्रदेश और दिल्‍ली से प्रारंभिक के साथ उच्‍च शिक्षा हासिल की. झांसी से ग्रैजुएशन करने के बाद दिल्‍ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में PG डिप्‍लोमा किया. Hindustan Times ग्रुप से प्रोफेशनल कॅरियर की शु…और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top