रांची | न्यू मधुकम रोड नंबर-5 स्थित देवी मंडप मंदिर के जीर्णोद्धार के उपलक्ष्य में आयोजित तीन दिवसीय धार्मिक महोत्सव के दूसरे दिन बुधवार को श्रद्धा और भक्ति का माहौल देखने को मिला। सुबह से ही मंदिर परिसर में विशेष धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया गया। पुजारियों ने वैदिक मंत्रोच्चार व विधि-विधान के साथ माता रानी की पूजा-अर्चना कराई। इसके बाद महाआरती संपन्न हुई, जिसमें क्षेत्र, राज्य और देश की सुख-समृद्धि, शांति व खुशहाली के लिए प्रार्थना की गई। महोत्सव के पहले दिन 17 जून को भव्य कलश यात्रा निकाली गई थी। गुरुवार को श्रद्धालुओं के लिए भव्य भंडारे का आयोजन किया जाएगा। वहीं, महोत्सव का समापन शुक्रवार को भव्य जागरण कार्यक्रम के साथ होगा। मौके पर अध्यक्ष प्रकाश साव, अंचल सोनी, महेश कुमार गुप्ता व अन्य मौजूद थे।
Source link