![]()
धनबाद के भूली के आजाद नगर स्थित अमन सोसायटी में मंगलवार की सुबह कुएं से 22 वर्षीय युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान अमन सोसायटी गेट नंबर-1 निवासी रियाज अंसारी के रूप में हुई है। दो दिनों से लापता युवक का शव मिलने की खबर फैलते ही घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई। वहीं, परिजनों ने रियाज की हत्या कर शव कुएं में फेंके जाने की आशंका जताई है। जानकारी के अनुसार, रियाज रविवार को किसी व्यक्ति से बातचीत करते हुए घर से निकला था। देर शाम तक वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। रिश्तेदारों और परिचितों के यहां खोजबीन के बावजूद उसका कोई सुराग नहीं मिला। दोषियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग
सोमवार को परिजनों ने भूली थाना में गुमशुदगी की लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। मंगलवार की सुबह स्थानीय लोगों को कुएं में युवक का शव होने की जानकारी मिली। सूचना पर परिजन भी मौके पर पहुंचे और शव की पहचान रियाज के रूप में की। इसके बाद परिवार में कोहराम मच गया। मृतक के भाई फैजल अंसारी ने आशंका जताई कि उनके भाई की हत्या कर शव कुएं में फेंका गया है। उन्होंने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की। पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। युवक की गुमशुदगी की शिकायत भी दर्ज थी। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। विश्वजीत ठाकुर, थाना प्रभारी, भूली
Source link