भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

पुष्कर का जयपुर घाट क्यों है खास? धार्मिक आस्था से लेकर विदेशी...


Last Updated:

Pushkar Jaipur Ghat: अजमेर जिले का पुष्कर अपनी धार्मिक और प्राकृतिक सुंदरता के लिए विश्वभर में प्रसिद्ध है. यहां पुष्कर सरोवर के किनारे बने 52 घाट श्रद्धालुओं और पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र हैं. इन्हीं में से एक जयपुर घाट अपनी ऐतिहासिक महत्त्व और खूबसूरत नजारों के लिए जाना जाता है. धार्मिक महत्व के साथ ही यह घाट विदेशी पर्यटकों का भी खास ठिकाना है.

ख़बरें फटाफट

Amazon Prime DayTop Deals Inside

अजमेर. राजस्थान के अजमेर जिले का पुष्कर अपनी धार्मिक और प्राकृतिक सुंदरता के लिए विश्वभर में प्रसिद्ध है. यहां स्थित पवित्र सरोवर के किनारे बने 52 घाट श्रद्धालुओं और पर्यटकों के आकर्षण का प्रमुख केंद्र हैं. इन्हीं में से एक जयपुर घाट अपनी ऐतिहासिक महत्त्व, शांत वातावरण और खूबसूरत नजारों के लिए खास पहचान रखता है. यह घाट पुष्कर के प्रमुख पुराने घाटों में शामिल है. धार्मिक महत्व के साथ-साथ यह जगह विदेशी पर्यटकों के बीच भी काफी लोकप्रिय है. यहां आने वाले पर्यटक सरोवर के शांत पानी, आसपास के मंदिरों और प्राकृतिक सुंदरता के बीच सुकून के पल बिताना पसंद करते हैं.

इस घाट पर सुबह और शाम के समय श्रद्धालुओं की आवाजाही देखने को मिलती है. लोग यहां सरोवर के दर्शन करने और धार्मिक अनुष्ठान करने के लिए पहुंचते हैं.घाट का शांत वातावरण और सरोवर का सुंदर दृश्य पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता है. खास बात यह है कि यहां केवल भारतीय ही नहीं बल्कि बड़ी संख्या में विदेशी पर्यटक भी आते हैं और यहां बैठकर प्राकृतिक नजारों का आनंद लेते हैं और कई विदेशी पर्यटक फोटोग्राफी करते नजर आते हैं.

पुष्कर मेले में बढ़ जाती है घाट की रौनक
पुष्कर में सालाना आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय पुष्कर मेले के दौरान यहां पर्यटकों की रौनक बढ़ जाती है. देश-विदेश से आने वाले पर्यटक यहां पुष्कर सरोवर के खूबसूरत नजारों और शांत वातावरण का आनंद लेते हैं. खासकर विदेशी पर्यटकों की यहां अच्छी खासी भीड़ देखने को मिलती है. इस बार यह मेला 10 नवंबर से आयोजित किया जा रहा है.

शाम होते ही कैफे और रेस्टोरेंट पर जुटते हैं पर्यटक
घाट के आसपास बने रेस्टोरेंट और कैफे भी पर्यटकों के आकर्षण का प्रमुख हिस्सा हैं. शाम के समय यहां पर्यटकों की अच्छी खासी भीड़ नजर आती है. लोग कैफे में बैठकर चाय-कॉफी और खाने का आनंद लेते हुए पुष्कर सरोवर के खूबसूरत नजारों को निहारते हैं. दिन की अपेक्षा शाम के समय यहां का नजारा देखने लायक होता है .

About the Author

Jagriti Dubey

मेरा नाम जागृति दुबे है. मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में पिछले 6 वर्षों से सक्रिय हूं. पत्रकारिता के प्रति अपने जुनून को मैंने वर्ष 2019 में GBN 24 न्यूज़ चैनल से इंटर्नशिप के साथ शुरुआत देकर एक पेशेव…

और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top